
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक चोइथराम चौराहे पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मार्ग पर चलती कार में अचानक आग लग गई। हैरानी की बात ये रही कि, कार के गेट लॉक होने से चालक अंदर ही फंसा रह गया। हालांकि, मौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने अपनी जान पर खेलकर कार के कांच फोड़े और अंदर फंसा ड्राइवर रुपेश यादव कार से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि, कार चालक रूपेश आग में लगभग 40 फीसदी झुलस गया है। उसका उपचार जारी है। इधर, पुलिसकर्मियों की जाबाजी पर इलाके में लोग उनके कार्य की सराहना कर रहे हैं।
Source link
#इदर #म #चलत #कर #म #लग #आग #अदर #फस #डरइवर #क #कच #तडकर #बचय #गय #Moving #Car #Fire #Indore #Driver #Trapped #Rescued #Window #Smashed


