इंदौर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, दूसरे चरण के लिए अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू, पूछे जाएंगे 40 सवाल

इंदौर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, दूसरे चरण के लिए अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू, पूछे जाएंगे 40 सवाल

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में आबादी की गणना का कार्य किया जाना है। अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 07:42:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 07:42:49 PM (IST)

इंदौर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, दूसरे चरण के लिए अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू, पूछे जाएंगे 40 सवाल
त्रुटिरहित जनगणना के लिए इंदौर में ट्रेनिंग मास्टर क्लास।

HighLights

  1. त्रुटिरहित जनगणना के लिए इंदौर में ट्रेनिंग मास्टर क्लास
  2. द्वितीय चरण के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ शुरू
  3. नगर निगम-जिला स्तर पर जनगणना कर्मियों की ट्रेनिंग

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में आबादी की गणना का कार्य किया जाना है। अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आबादी के गणना प्रपत्र में चालीस प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं मकान गणना के दौरान बने गणना ब्लॉक में आठ सौ से अधिक जनसंख्या होने पर सब ब्लॉक बनाए जाएंगे। यह एक या इससे अधिक हो सकते है। अधिकारियों के प्रशिक्षण के बाद भोपाल में मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अक्टूबर तक चलेगा

चार दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें जनगणना के लिए निर्धारित प्रपत्रों को भरने, नियमों एवं निर्देशों का पालन करने और गणना प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर अजीत श्रीवास्तव और संयुक्त संचालक, योजना एवं सांख्यिकी प्रेमचंद परस्ते सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक प्रेमा नायर और सूरज दीपक बड़गे प्रशिक्षण दे रहे हैं।

त्रुटिरहित गणना पर जोर

प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य में लगे कर्मियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सूचनाओं के संकलन, प्रपत्रों में विवरण दर्ज करने और अभिलेखन की व्यावहारिक जानकारी देना है। इसके जरिए फील्ड कार्य के दौरान होने वाली संभावित त्रुटियों को रोकने और जनगणना का काम व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की तैयारी की जा रही है।

Source link
#इदर #म #जनगणन #क #तयरय #तज #दसर #चरण #क #लए #अधकरय #क #टरनग #शर #पछ #जएग #सवल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *