इंदौर में जून में अब तक सिर्फ 2 इंच बारिश:  अगले कुछ दिन गर्मी और उमस का असर, आज सुबह से मौसम साफ – Indore News

इंदौर में जून में अब तक सिर्फ 2 इंच बारिश: अगले कुछ दिन गर्मी और उमस का असर, आज सुबह से मौसम साफ – Indore News

इंदौर में जून में अब तक सिर्फ 2 इंच बारिश:  अगले कुछ दिन गर्मी और उमस का असर, आज सुबह से मौसम साफ – Indore News


इंदौर में दो दिनों से मौसम पूरी तरह साफ है और उमस बनी हुई है। इस बार 21 जून तक सीजन व माह की 2 इंच ही बारिश हुई है। आज भी धूप खिली है और फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। ऐसे में अब बचे दिनों में मानसून के रुख पर मौसम का रुख निर्भर है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 25 जून के बाद प्रदेश में मानसून की एंट्री होगी। इस बीच इंदौर और आसपास कहीं-कहीं रिमझिम व हल्की बारिश हो सकती है। अगले चार दिनों जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के जिलों में तक हीटवेव का अलर्ट है लेकिन इंदौर में गर्मी व उमस का दौर रहेगा। इंदौर में पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में 2 डिग्री का उछाल आया है। शनिवार को दिन का तापमान 35.2 (+1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद रविवार को 37.1 (+3) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान शनिवार को 24.6 (+1) डिग्री सेल्सियस था जो रविवार को एक डिग्री बढ़कर 25.6 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद उमस कुछ ज्यादा है। इस बार इंदौर में जून में 55.5 मिमी (2 इंच से ज्यादा) बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मानसून की सामान्यत: 15 जून के आसपास एंट्री हो जाती है, लेकिन इस बार 22 जून तक मानसून का अता-पता नहीं है। तेलंगाना में 8 जून से ही मानसून अटका हुआ है। हालांकि, यह धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में 23 जून को छत्तीसगढ़ आने की संभावना है। रफ्तार तेज रहती है तो यह एमपी में 25 जून के आसपास आ सकता है। पिछली बार यह 16 जून को ही आ गया था। इंदौर में पिछले साल हुई थी 4 इंच बारिश जून में इंदौर में दिन के टेम्प्रेचर में खासी गिरावट होती है। पिछले साल 2020, 2021, 2022, 2023, 2024 और 2025 में जून में कम गर्मी पड़ी। पारा 39.6 से 41.6 डिग्री के बीच रहा है। पिछले साल तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंचा था। इस महीने कोटे की 20% प्रतिशत तक बारिश हो जाती है। इंदौर के जून का मौसम

Source link
#इदर #म #जन #म #अब #तक #सरफ #इच #बरश #अगल #कछ #दन #गरम #और #उमस #क #असर #आज #सबह #स #मसम #सफ #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *