इंदौर में झगड़ा कर दूसरे संग गरबा खेलने गई प्रेमिका, प्रेमी ने कर ली आत्महत्या, परिवार वालों ने सड़क पर शव रख किया हंगामा

इंदौर में झगड़ा कर दूसरे संग गरबा खेलने गई प्रेमिका, प्रेमी ने कर ली आत्महत्या, परिवार वालों ने सड़क पर शव रख किया हंगामा

23 वर्षीय चिराग सेन की मौत को लेकर बाणगंगा में हंगामा हो गया। स्वजन और चिराग के दोस्तों ने चौराहे पर शव रख दिया और युवती पर एफआईआर की मांग की। करीब 20…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 01:50:46 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 02:45:58 PM (IST)

इंदौर में झगड़ा कर दूसरे संग गरबा खेलने गई प्रेमिका, प्रेमी ने कर ली आत्महत्या, परिवार वालों ने सड़क पर शव रख किया हंगामा
झगड़ा कर दूसरे के साथ गरबा खेलने गई प्रेमिका, प्रेमी ने कर ली आत्महत्या। -एआई इमेज

HighLights

  1. स्वजन ने शव रखकर की नारेबाजी
  2. युवती पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
  3. करीब 200 लोगों ने आधे घंटे तक खूब हंगामा किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : 23 वर्षीय चिराग सेन की मौत को लेकर बाणगंगा में हंगामा हो गया। परिवार के लोगों और चिराग के दोस्तों ने चौराहे पर शव रख दिया और युवती पर एफआईआर की मांग की। करीब 200 लोगों ने आधे घंटे तक खूब हंगामा किया। उनके हाथों में चिराग के पोस्टर भी थे।

भजन मंडली में काम करता था

टीआई सियारामसिंह गुर्जर के मुताबिक वृंदावन कॉलोनी निवासी चिराग उर्फ लाला भजन मंडली में काम करता था और भाजपा नेताओं से जुड़ा हुआ था। बाणगंगा में रहने वाली निशा से उसका चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीच में दोनों में विवाद भी होता रहता था।

अन्य युवक के साथ गरबा खेलते हुए देख लिया था

पांच माह से दोनों एक दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक रह रहे थे। बताते हैं रविवार को चिराग ने निशा को एक अन्य युवक के साथ गरबा खेलते हुए देख लिया था। दोनों में उसी वक्त विवाद हुआ और चिराग ने गुस्से में जहरीला पदार्थ खा लिया। दोस्त गंभीर अवस्था में उसको अस्पताल ले गया लेकिन सोमवार को चिराग की मौत हो गई।

स्वजन शव लेकर पहुंचे और चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया

मंगलवार को पोस्ट मार्टम के बाद स्वजन शव लेकर पहुंचे और चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। चिराग के दोस्तों के पास पोस्टर थे जिसमें जस्टिस फोर चिराग लिखा हुआ था। चौराहे पर शव रखने की सूचना मिलने पर एसीपी रुबिना मिजवानी, टीआई सियाराम गुर्जर बल लेकर पहुंचे और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर रवाना किया।

Source link
#इदर #म #झगड #कर #दसर #सग #गरब #खलन #गई #परमक #परम #न #कर #ल #आतमहतय #परवर #वल #न #सडक #पर #शव #रख #कय #हगम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *