इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 58 और 60 में होने वाले उपचुनाव सोमवार को स्थगित कर दिए गए। दोनों वार्डों की मतदाता सूची में गड़बड़ की शिकायत होने के ब…और पढ़ें

HighLights
- वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के चलते इंदौर उपचुनाव स्थगित
- पुलिस रिपोर्ट में चुनाव से कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका
- मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन के बाद जारी होगा नया शेड्यूल
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 58 और 60 में होने वाले उपचुनाव सोमवार को स्थगित कर दिए गए। दोनों वार्डों की मतदाता सूची में गड़बड़ की शिकायत होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम स्थगित कर दिया। अब मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन किया जाएगा और इसके बाद उपचुनाव की नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।
दरअसल इंदौर नगर निगम के वार्ड 58 और 60 में पार्षद के पद लंबे समय से खाली थे और बीते दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का शेड्यूल जारी किया था। इन दोनों वार्डों की मतदाता सूची में विसंगतियों की शिकायत आयोग तक की गई। इसके बाद आयोग ने जिला निर्वाचन कार्यालय को मतदाता सूची की जांच करने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया। सत्यापन के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे। चुनावी प्रक्रिया निरस्त होने से चुनाव की तैयारी कर चुके प्रत्याशियों के मनसूबों पर फिलहाल पानी फिर गया।
पुलिस रिपोर्ट में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका
उपचुनाव की प्रक्रिया को लेकर आयोग ने पुलिस से कानून-व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। दोनों वार्डों की पुलिस द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में मौजूदा हालात में चुनाव कराने पर तनाव और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई। ऐसे में आयोग ने मतदाता सूची की जांच और सत्यापन पूरा होने तक दोनों वार्डों में पहले जारी चुनाव कार्यक्रम निरस्त कर दिया।
यह भी पढ़ें- एमपी में घटिया निर्माण पर गिरी गाज, 7 जिलों में 35 निर्माण कार्यों की जांच में खुली पोल, 3 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
सत्यापन के बाद आवश्यक सुधार किए जाएंगे और नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के तहत दोनों वार्डों के लिए नया चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
Source link
#इदर #म #टल #वरड #और #क #उपचनव #मतदत #सच #क #गडबड #क #बद #नरवचन #आयग #क #फसल


