इंदौर में टेबल से मोबाइल उठाया और लगा दी दौड़:  ऑर्डर पर मंगाया था 1.34 लाख रुपए का आईफोन, देखने के बहाने ले गया बदमाश – Indore News

इंदौर में टेबल से मोबाइल उठाया और लगा दी दौड़: ऑर्डर पर मंगाया था 1.34 लाख रुपए का आईफोन, देखने के बहाने ले गया बदमाश – Indore News

इंदौर में टेबल से मोबाइल उठाया और लगा दी दौड़:  ऑर्डर पर मंगाया था 1.34 लाख रुपए का आईफोन, देखने के बहाने ले गया बदमाश – Indore News


इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक शख्स ने ऑनलाइन ऑर्डर के बहाने महंगा आईफोन बुलवाया और फिर उसे लेकर फरार हो गया। आरोपी ने 1 लाख 34 हजार 900 रुपए कीमत का आईफोन 17 प्रो 256 जीबी लिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक विजयश्री नगर निवासी हिमांशु (30) पिता श्याम भाटिया की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। हिमांशु एक मोबाइल दुकान में स्टोर मैनेजर है। उसने पुलिस को बताया कि 1 जून को दिलीप नाम के ग्राहक ने आईफोन 17 प्रो 256 जीबी मॉडल का ऑर्डर किया था। ऑर्डर लेकर बताए पते पर पहुंचा था स्टोर मैनेजर ऑर्डर मिलने के बाद हिमांशु मोबाइल लेकर ग्राहक के बताए पते श्रीनाथ पैलेस निपानिया स्थित फ्लैट पर पहुंचा। यहां बातचीत के दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और टेबल पर रखा आईफोन उठाकर भाग गया। आरोपी ने मोबाइल की कीमत का भुगतान भी नहीं किया। पुलिस ने जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया मोबाइल लेकर फरार होने के बाद स्टोर मैनेजर ने आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई। शिकायत की जांच के बाद रविवार को एफआईआर दर्ज की गई है।पुलिस अब आरोपी की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#इदर #म #टबल #स #मबइल #उठय #और #लग #द #दड़ #ऑरडर #पर #मगय #थ #लख #रपए #क #आईफन #दखन #क #बहन #ल #गय #बदमश #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *