पुलिस के अनुसार जाय से पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि वह इंदौर में कोकीन किसे सप्लाई करने वाली थी।

HighLights
- उसके पास से 57 ग्राम से ज्यादा कोकीन बरामद हुई थी
- आशंका है कि ड्रग्स किसी पब या होटल में पहुंचाई जानी थी
- पूछताछ में तस्करी में अपनी बहन की भूमिका नहीं बताई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सिंहासा क्षेत्र में पुलिस ने नाइजीरियन मूल की युवती को 57 ग्राम से ज्यादा कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। चंदन नगर पुलिस ने कोर्ट से उसका पांच दिन का रिमांड लिया है। पूछताछ के बाद एक टीम उसे लेकर मुंबई जाएगी। पुलिस को आशंका है कि ड्रग्स की सप्लाई में उसकी बहन की भी भूमिका हो सकती है।
टीआइ तिलक करोले की टीम ने जाय पिता इम्युनल निवासी लेगोस को पकड़ा है। वह सात महीने के वीजा पर अपनी बहन के पास मुंबई के बांद्रा ईस्ट में रह रही थी। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो बस की चेकिंग के दौरान पूछताछ की गई। चेकिंग के दौरान जाय अपने बाल छिपाने लगी। इसके बाद उसने चेहरे पर टावेल डाल लिया और बस में लेट गई, ताकि पुलिस उसकी पहचान न कर सकें।
पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी की मदद से उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 57 ग्राम से ज्यादा कोकीन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जाय से पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि वह इंदौर में कोकीन किसे सप्लाई करने वाली थी। आशंका है कि ड्रग्स किसी पब या होटल में पहुंचाई जानी थी। उसके मोबाइल की जांच में कुछ वाट्सएप चैट भी मिली हैं, जिन्हें डिलीट करने की कोशिश की गई थी। पुलिस इन चैट के जरिए सप्लायर और खरीदार तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
बहन की भूमिका की भी जांच
पुलिस अब जाय को लेकर मुंबई जाएगी। वहां उसकी बहन से भी पूछताछ की जा सकती है। पुलिस यह पता लगाएगी कि जाय किस काम के लिए मुंबई में अपनी बहन के पास रह रही थी और क्या उसे ड्रग्स तस्करी की जानकारी थी। फिलहाल जाय ने पूछताछ में तस्करी में अपनी बहन की भूमिका नहीं बताई है।
Source link
#इदर #म #डरगस #क #सथ #पकड #गई #नइजरयन #यवत #रमड #पर #मबई #ल #जएग #पलस

