इंदौर में दशहरे से पहले ही जला रावण, इंद्रपुरी कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से पुतले में लगी आग, राख हुआ ढांचा

इंदौर में दशहरे से पहले ही जला रावण, इंद्रपुरी कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से पुतले में लगी आग, राख हुआ ढांचा

दशहरा पर्व के आयोजन हेतु मैदान में स्थापित किया गया रावण का विशाल पुतला सोमवार को अचानक भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 10:26:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 10:26:43 PM (IST)

इंदौर में दशहरे से पहले ही जला रावण, इंद्रपुरी कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से पुतले में लगी आग, राख हुआ ढांचा
इंद्रपुरी के उद्यान में शार्ट सर्किट के बाद जल गया रावण का पुतला।

HighLights

  1. इंदौर में विजयादशमी से एक दिन पहले अनहोनी
  2. शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जला रावण का पुतला
  3. हादसे के बाद नया पुतला बनाने में जुटे आयोजक

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में विजयादशमी उत्सव से ठीक एक दिन पहले एक अनहोनी घटना सामने आई। दशहरा पर्व के आयोजन हेतु मैदान में स्थापित किया गया रावण का विशाल पुतला सोमवार को अचानक भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

प्राथमिक सूचना के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय भाजपा विधायक मधु वर्मा के मार्गदर्शन में इस वर्ष 32वें भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित था।

अचानक भड़की लपटें, पल भर में स्वाहा हुआ पुतला

कार्यक्रम स्थल पर दशहोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर रावण का पुतला खड़ा कर दिया गया था। सोमवार को अचानक पुतले में आग की लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते या आग बुझाने का प्रयास करते, लपटों ने पूरे पुतले को अपनी आगोश में ले लिया और देखते ही देखते वह राख के ढेर में बदल गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पुतले में धू-धू कर आग जलती दिखाई दे रही है।

Source link
#इदर #म #दशहर #स #पहल #ह #जल #रवण #इदरपर #कलन #म #शरट #सरकट #स #पतल #म #लग #आग #रख #हआ #ढच

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *