इंदौर में दिन व रातें गर्म : दो दिन से 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है पारा

इंदौर में दिन व रातें गर्म : दो दिन से 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है पारा

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अगले दो दिनों तो दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 14 May 2026 07:12:44 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 07:16:11 PM (IST)

इंदौर में दिन व रातें गर्म : दो दिन से 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है पारा
इंदौर में भीषण गर्मी।

HighLights

  1. बुधवार को सबसे गर्म रही इंदौर में लगातार दूसरी रात
  2. गुरुवार दोपहर में सूरज की तपिश ने हाल बेहाल किया।
  3. दोपहर में बादल भी छाए, शहरवासियों को राहत मिली।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर पिछले दो दिनों से गर्मी के कारण दिन के अलावा रात में भी तप रहा है। बादलों के कारण इंदौर में बुधवार को लगातारदूसरी रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। बुधवार को शहर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक था।

गुरुवार दोपहर में सूरज की तपिश ने शहरवासियों को परेशान किया। हालांकि दोपहर में बादल भी छाए। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म नौगांव रहा।

यहां पर अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को प्रदेश के आठ शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। रतलाम में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यहां पर लू भी चली।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अगले दो दिनों तो दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर ही रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि इंदौर में पिछले दो दिनों से पारा 30 डिग्री के ऊपर ही बना हुआ है। बादल होने के कारण कारण दिन में सूरज की किरणे जमीन पर आ रही लेकिन बादलों के कारण वापस वायुमंडल में लौट नहीं पा रही है। इस वजह से रात का तापमान बढ़ा हुआ है।

प्रदेश के इन शहरों में 44 डिग्री से अधिक रहा पारा

नोगांव : 44.8

खरगोन : 44.6

रतलाम : 44.5

खंडवा : 44.5

खजुराहो : 44.3

दमोह : 44

उज्जैन : 44

रायसेन : 44

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में

पिछले पांच दिनों में इंदौर में इस तरह रहा तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

10 मई 41.9 24.4

11 मई 43.2 24.7

12 मई 43.6 25.6

13 मई 43.6 30.2

14 मई 43 30

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में

Source link
#इदर #म #दन #व #रत #गरम #द #दन #स #डगर #स #ऊपर #बन #हआ #ह #पर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *