इंदौर में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत:  घर से रुपए लेकर निकले युवक ने एक घंटे बाद फांसी लगाई;  सड़क दुर्घटना में घायल की डेथ – Indore News

इंदौर में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत: घर से रुपए लेकर निकले युवक ने एक घंटे बाद फांसी लगाई; सड़क दुर्घटना में घायल की डेथ – Indore News

इंदौर में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत:  घर से रुपए लेकर निकले युवक ने एक घंटे बाद फांसी लगाई;  सड़क दुर्घटना में घायल की डेथ – Indore News


इंदौर में बीती रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। आजाद नगर क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक ने घर के बाहर वाले कमरे में फांसी लगा ली। वहीं तेजाजी नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। रुपए लेकर घर से निकला, लौटकर फांसी लगा ली आजाद नगर पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मनोज (35) पिता मोहर सिंह ठाकुर, निवासी मूसाखेड़ी के रूप में हुई है। वह गैस सिलेंडर डिलीवरी और रिपेयरिंग का काम करता था। पुलिस के अनुसार रात करीब 12:30 बजे उसने घर में फांसी लगा ली। मनोज के भाई विनोद ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह कुछ रुपए लेकर घर से निकला था। उसने पत्नी से कुछ देर में लौटने की बात कही थी। बाद में वह घर आया, तब तक पत्नी और बच्चे सो चुके थे। देर रात पत्नी उसे देखने बाहर के कमरे में पहुंची तो मनोज फंदे पर लटका मिला। उसने पड़ोसियों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। साले से भी की थी फोन पर बात परिजनों के मुताबिक मनोज ने घटना से पहले विदिशा में रहने वाले अपने साले से फोन पर बात की थी। भाई विनोद ने किसी तरह के कर्ज की जानकारी होने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बाइक को कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत दूसरी घटना तेजाजी नगर क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक दीपक मनासिया, निवासी कुशलगढ़ (महू) की सड़क हादसे में मौत हुई। रात करीब 12 बजे डी-मार्ट के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार युवक कार मौके पर छोड़कर दूसरी कार से भाग गए। पीछे से आ रहे दीपक के दोस्तों ने उसे सड़क पर पड़ा देखा और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्तों के साथ चापड़ा गया था परिजनों ने बताया कि दीपक काम के सिलसिले में चापड़ा गया था। उसके साथ कुछ दोस्त अलग-अलग बाइकों पर थे। दीपक खेती-किसानी का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। पुलिस ने हादसे में शामिल कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Source link
#इदर #म #द #अलगअलग #हदस #म #द #यवक #क #मत #घर #स #रपए #लकर #नकल #यवक #न #एक #घट #बद #फस #लगई #सड़क #दरघटन #म #घयल #क #डथ #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *