इंदौर में नकली कीटनाशक गिरोह का पर्दाफाश… गोदरेज के नाम पर बेच रहे थे अमानक ‘गुडनाइट’ और ‘हिट’

इंदौर में नकली कीटनाशक गिरोह का पर्दाफाश… गोदरेज के नाम पर बेच रहे थे अमानक ‘गुडनाइट’ और ‘हिट’

क्राइम ब्रांच और हीरा नगर पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो गोदरेज कंपनी के लेबल लगाकर नकली गुडनाइट और हिट कीटनाशक की सप्लाई …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 14 May 2026 08:26:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 08:26:16 PM (IST)

इंदौर में नकली कीटनाशक गिरोह का पर्दाफाश… गोदरेज के नाम पर बेच रहे थे अमानक ‘गुडनाइट’ और ‘हिट’
इंदौर में नकली कीटनाशक गिरोह का पर्दाफाश

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सेहत से खिलवाड़ करने वाले नकली कीटनाशक कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। क्राइम ब्रांच और हीरा नगर पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो गोदरेज कंपनी के लेबल लगाकर नकली गुडनाइट और हिट कीटनाशक की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने लाखों रुपये कीमती नकली माल बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के तार दिल्ली और गुजरात के नक्कालों से जुड़े मिले हैं।

असली जैसी पैकिंग देख पुलिस भी हैरान

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार गोदरेज कंपनी से जुड़े सुभाष ने शिकायत दी कि इंदौर में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली माल खपाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच और हीरा नगर पुलिस ने कीटनाशक निरीक्षक सीएल मालवीय को साथ लेकर सुखलिया स्थित दीनदयाल उपाध्याय नगर में दबिश दी। पुलिस को मौके पर चार बोरियों में भरा नकली माल मिला। जांच में पता चला कि पैकिंग से लेकर डिजाइन तक सब कुछ असली जैसा बनाया गया था, ताकि ग्राहक आसानी से धोखा खा जाए। जब विशेषज्ञों ने जांच की तो पूरा माल नकली और अमानक निकला।

गुजरात से इंदौर तक फैला था नेटवर्क

छापे में पुलिस ने 70 बोतल काला हिट और मच्छर मार स्प्रे, 26 बोतल लाल हिट कॉकरोच स्प्रे और 1450 गुड नाइट रिफिल पैक जब्त किए। बरामद माल की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गुजरात से नकली माल सस्ते दामों में लाकर इंदौर के बाजारों और दुकानों में सप्लाई किया जाता था। ब्रांडेड कंपनी का नाम देखकर लोग बिना शक किए इन्हें खरीद लेते थे।

कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और शहर के कई इलाकों तक इसकी पहुंच है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महेश चौहान और हरीश चावडा निवासी कच्छ, गुजरात के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ हीरा नगर थाने में कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली माल किन दुकानों तक पहुंचाया गया और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा।

Source link
#इदर #म #नकल #कटनशक #गरह #क #परदफश.. #गदरज #क #नम #पर #बच #रह #थ #अमनक #गडनइट #और #हट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *