शराब के नशे में कॉलोनी में लघुशंका करने से रोकना दो युवकों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने रहवासियों की कारों को निशाना बना लिया। आरोपितों ने शराब के नशे में घरों के बाहर खड़ी दो कारों के कांच पत्थर मारकर फोड़ दिए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शराब के नशे में कॉलोनी में लघुशंका करने से रोकना दो युवकों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने रहवासियों की कारों को निशाना बना लिया। आरोपितों ने शराब के नशे में घरों के बाहर खड़ी दो कारों के कांच पत्थर मारकर फोड़ दिए। सुबह कारों की हालत देखकर रहवासी घबरा गए और पुलिस के पास पहुंचे।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उत्पात मचाने वाले दोनों युवकों की पहचान हो गई। एरोड्रम थाना टीआई मनोज सेंधव के अनुसार आरोपित आदर्श चौबे निवासी गुरुकृपा कॉलोनी और पीयूष बुरासे निवासी पंचवटी कॉलोनी हैं। पल्हर नगर निवासी फरियादी कपिल ने पुलिस को बताया कि सुबह उठने पर उनकी और एक अन्य रहवासी की कार के कांच टूटे मिले।
सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवक हाथों में पत्थर लिए नजर आए। पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूछताछ की तो आरोपितों ने बताया कि वे शराब के नशे में चौराहे के पास लघुशंका कर रहे थे। इस दौरान रहवासियों ने उन्हें फटकार लगाई थी। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने रात में कारों के कांच फोड़ दिए। बाद में दोनों आरोपितों ने कार मालिकों को मरम्मत का खर्च देकर समझौता कर लिया। पुलिस ने शांति भंग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया।
बदमाशों ने कारों के कांच फोड़े, खिड़कियों पर भी पत्थर बरसाए
तोड़फोड़ की एक अन्य घटना स्कीम-78 में हुई है। बदमाशों ने रहवासियों की कार के कांच फोड़ दिए और घरों पर भी पत्थर बरसाए। पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के अनुसार मथियास केलवा द्वारा कांच फोड़ने की शिकायत की गई है। उनकी कार (एमपी डब्ल्यूएम 8151) घर के बाहर खड़ी थी।
Source link
#इदर #म #नशडय #क #गडगरद.. #लघशक #पर #डट #त #फड #दए #कर #क #कच #CCTV #फटज #स #खल #रज


