इंदौर में नशे पर लगाम: गोमा की फैल में 12 जगह लगाए 42 सीसीटीवी कैमरे

इंदौर में नशे पर लगाम: गोमा की फैल में 12 जगह लगाए 42 सीसीटीवी कैमरे

इंदौर के सघन बस्ती क्षेत्र गोमा की फैल में नशे के कारोबार और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने जनसहयोग से 12 स्थानों पर 42 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।

Publish Date: Fri, 20 Nov 2026 01:28:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Nov 2026 01:37:24 PM (IST)

इंदौर में नशे पर लगाम: गोमा की फैल में 12 जगह लगाए 42 सीसीटीवी कैमरे
तुकोगंज थाना में सीसीटीवी फुटेज की लाइव फीड देखते हुए अफसर।

HighLights

  1. विवादों की निष्पक्ष जांच के लिए गलियों और प्रमुख रास्तों पर बढ़ी चौबीसों घंटे निगरानी
  2. तुकोगंज थाना क्षेत्र में जनभागीदारी से लगे कैमरों की कुल संख्या अब बढ़कर हुई 124
  3. 1926 कैमरों का मजबूत नेटवर्क तैयार, अब तक 65 प्रतिशत इंदौर शहर हुआ सुरक्षित

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। 400 घरों वाली सघन बस्ती गोमा की फैल अब सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगी। यहां मजदूर वर्ग की बड़ी आबादी रहती है। इलाके में नशे के कारोबार और मारपीट की शिकायतें आती रहती थीं। पुलिस ने जनसहयोग से बस्ती के 12 अलग-अलग स्थानों पर 42 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। गुरुवार को विधायक महेंद्र हार्डिया और पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने इन कैमरों का लोकार्पण किया।

कैमरे लगाने की पहल सामुदायिक पुलिसिंग के तहत की गई है। इससे पुलिस को क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने, संदिग्धों की पहचान करने और आपराधिक घटनाओं के बाद आरोपितों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। घनी आबादी वाले इस इलाके में गलियों और रास्तों पर निगरानी बढ़ने से नशे के कारोबार सहित अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी।

इनकी खासियत यह है कि संचालन स्थानीय नागरिक करेंगे, जबकि कैमरों की फीड तुकोगंज थाने में भी उपलब्ध रहेगी। टीआई जितेंद्र चौहान के मुताबिक मजदूर वर्ग के लोग बस्ती में ज्यादा हैं। छोटी-छोटी बातों पर अक्सर विवाद होता रहता है। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने वालों की जांच में कैमरे अहम मददगार साबित होंगे।

तुकोगंज क्षेत्र में अब 124 कैमरे

पुलिस आयुक्त के मुताबिक गोमा की फैल में लगाए गए 42 कैमरों के साथ तुकोगंज थाना क्षेत्र में जनसहयोग से स्थापित कैमरों की संख्या 124 हो गई है। इससे पहले एमजी रोड सराफा एसोसिएशन और अन्य सहयोगियों की मदद से पलासिया चौराहे से रीगल तिराहे और लैंटर्न चौराहे तक 82 कैमरे लगाए गए थे।

Source link
#इदर #म #नश #पर #लगम #गम #क #फल #म #जगह #लगए #ससटव #कमर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *