द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ पड़ोस में ही रहने वाले युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ि…और पढ़ें

HighLights
- नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने किया दुष्कर्म
- पीड़िता ने माता-पिता के साथ थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है
- छात्रा चार्जर देने पहुंची, तो आरोपी ने उसे धोखे से ऊपर के कमरे में बुला लिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ पड़ोस में ही रहने वाले युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार यह घटना जुलाई महीने की है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया कि दोपहर करीब दो बजे आरोपी आसिफ ने उससे मोबाइल का चार्जर मांगा था। जब छात्रा चार्जर देने आरोपी के घर पहुंची, तो आरोपी आसिफ ने उसे धोखे से ऊपर के कमरे में बुला लिया और दरवाजा बंद कर उसके साथ जबर्दस्ती कर दुष्कर्म किया।
पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी
घटना के बाद आरोपी आसिफ ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके भाई को जान से मार देगा। आरोपी की इस धमकी के डर से पीड़िता ने कई महीनों तक किसी को कुछ नहीं बताया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पिछले 15 दिनों से पीड़िता को लगातार उल्टी, सिरदर्द और पेट में तेज दर्द होने लगा।
पुलिस ने छात्रा के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है
तबीयत खराब होने पर जब मां ने उससे वजह पूछी, तो छात्रा रो पड़ी और उसने परिजनों को पूरी आप-बीती सुनाई। इसके तुरंत बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्रा के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। प्रकरण में जांच का जिम्मा उपनिरीक्षक सोनिया सिंह ढाकरे को सौंपा गया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटकर आगे की कानूनी कार्रवाई करने में लग गई है।
Source link
#इदर #म #नबलग #स #दषकरम #चरजर #मगन #क #बहन #कमर #म #ल #जकर #क #घनन #हरकत #तबयत #खरब #हन #पर #खल #पल


