इंदौर में निकली मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी विशाल चुनरी यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भव्य ‘विशाल चुनरी यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं बड़ा गणपति चौराहा पहुंचे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 10 से 12 मिनट उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि, विजयादशमी (दशहरा) और दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत वे सुसज्जित रथ में सवार होकर लालबाग के लिए रवाना हो गए।

दिग्गजों का लगा जमावड़ा, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस भव्य यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत यादव, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा तथा इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- इंदौर में मौसम का यू-टर्न, 22 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बड़ा गणपति से बिजासन मंदिर तक 2.5 किमी लंबी चुनरी समर्पित

यह ऐतिहासिक यात्रा बड़ा गणपति मंदिर से प्रारंभ होकर वायरलेस चौराहा, कालानी नगर, एरोड्रम थाना, पंचशील नगर, बाबू मुराई कॉलोनी और एयरपोर्ट मुख्य प्रवेश द्वार से गुजरते हुए प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर पहुंची।

श्रद्धालुओं द्वारा माता रानी को लाखों सितारों से चमचमाती 2.5 किलोमीटर से भी अधिक लंबी चुनरी समर्पित की गई। इस वृहद आयोजन के चलते सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव (रूट डायवर्जन) किया गया था।

Source link
#इदर #म #नकल #मधय #परदश #क #सबस #बड #वशल #चनर #यतर #सएम #महन #यदव #हए #शमल #लख #शरदधलओ #न #कए #दरशन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *