इंदौर में निगम की कार्रवाई पर बवाल… कांग्रेस पार्षद पर FIR, सरकारी गाड़ी की हवा निकालने का आरोप

इंदौर में निगम की कार्रवाई पर बवाल… कांग्रेस पार्षद पर FIR, सरकारी गाड़ी की हवा निकालने का आरोप

अवैध ठेले हटाने पालदा पहुंची नगर निगम की रिमूवल टीम के काम में बाधा डालने पर भंवरकुआं पुलिस ने वार्ड 75 के कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Publish Date: Sun, 25 Oct 2026 10:58:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Oct 2026 10:58:58 PM (IST)

इंदौर में निगम की कार्रवाई पर बवाल… कांग्रेस पार्षद पर FIR, सरकारी गाड़ी की हवा निकालने का आरोप
पालदा नाका पर अवैध ठेले हटाने पहुंची थी नगर निगम की टीम

HighLights

  1. पालदा नाका पर अवैध ठेले हटाने पहुंची थी नगर निगम की टीम
  2. पार्षद कुणाल सोलंकी पर सरकारी ट्रक रोकने व बाधा का आरोप
  3. भंवरकुआं थाने में पार्षद के खिलाफ दर्ज कराई गई FIR

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अवैध ठेले हटाने पालदा पहुंची नगर निगम की रिमूवल टीम के काम में बाधा डालने पर भंवरकुआं पुलिस ने वार्ड 75 के कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में सहायक रिमूवल अधिकारी द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। आरोप है कि कुणाल शासकीय वाहनों के आगे बैठ गए और ट्रक के पहिये की हवा निकाल दी।

जब्त ठेले लौटाने का बनाया दबाव: सरकारी ट्रक के आगे अड़े पार्षद और समर्थक

टीआई संतोष दूधी के मुताबिक मामले में अंबिकापुरी निवासी विनीत तिवारी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। तिवारी के अनुसार रिमूवल टीम गुरुवार को आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ पालदा नाका (मेन रोड) पर अवैध तरीके से लगे ठेले हटाने पहुंची थी। सड़क पर यातायात बाधित कर रहे ठेले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टीम ने तीन ठेले जब्त किए।

इसी दौरान पार्षद कुणाल सोलंकी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारी का आरोप है कि उन्होंने निगम के सरकारी ट्रक (एचआर-69डी 5683) को रोककर जब्त ठेले और अन्य सामान वापस करने की मांग की। अधिकारी ने उन्हें कार्रवाई की प्रक्रिया समझाई लेकिन पार्षद और उनके साथियों ने वाहन को जाने नहीं दिया। इससे निगम कर्मचारियों के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

ड्यूटी में व्यस्तता के चलते थाने पहुंचने में हुई देरी

सहायक रिमूवल अधिकारी ने शिकायत में बताया कि ड्यूटी की व्यस्तता के कारण वह तत्काल थाने नहीं पहुंच सके। रविवार को अपने साथ ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। अफसरों ने शासकीय वाहन की हवा निकालने का भी आरोप लगाया है।

Source link
#इदर #म #नगम #क #कररवई #पर #बवल.. #कगरस #परषद #पर #FIR #सरकर #गड #क #हव #नकलन #क #आरप

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *