दो प्रतिष्ठानों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की।

HighLights
- लोहामंडी में दो प्रतिष्ठानों से करीब दो टन प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
- नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए कुल 1.25 लाख रुपये का स्पॉट फाइन लगाया
- सिंगल यूज प्लास्टिक के व्यापार और संग्रहण पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नगर निगम की टीम ने लोहामंडी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर दो प्रतिष्ठानों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की। दोनों संस्थानों से करीब दो टन सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर एक लाख 25 हजार रुपये का स्पॉट फाइन वसूला गया।
सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित है। जो भी इसका व्यापार या संग्रहण करेगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी रहेगा।
नगर निगम की टीम ने लोहामंडी स्थित वीर ट्रांसपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक के चम्मच और डिस्पोजेबल ग्लास जब्त किए। इस प्रतिष्ठान पर एक लाख रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया।
कार्रवाई अंगद लॉजिस्टिक पर की गई
इसी तरह दूसरी कार्रवाई अंगद लॉजिस्टिक पर की गई, जहां भी प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री पाई गई। इस संस्थान पर 25 हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया।
ट्रेंचिंग ग्राउंड भेज दिया गया
दोनों प्रतिष्ठानों से जब्त करीब दो टन प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री को देवगुराडिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक सीएसआई चेतन जायसवाल, वार्ड-61 के दारोगा राहुल वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही।
यह भी पढ़ें- कमजोर पड़ते सहकारी आंदोलन को धार देगी कांग्रेस; MP में भंवर सिंह शेखावत को सौंपी सहकारिता की कमान
Source link
#इदर #म #नगम #क #बड #कररवई #द #टन #परतबधत #सगल #यज #पलसटक #जबत #लख #क #सपट #फइन


