इंदौर में नगर निगम चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वीडियो में मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक दबाव के आरोप लगाए। पुलिस लेनदेन विवाद की…और पढ़ें

HighLights
- नगर निगम चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या प्रयास किया।
- गंभीर हालत में चालक का एमवाय अस्पताल में इलाज जारी।
- वीडियो में मानसिक प्रताड़ना और दबाव के आरोप लगाए।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: नगर निगम के चालक धर्मेंद्र धारु ने मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। संयोगितागंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र पिछले करीब दस वर्षों से नगर निगम में वाहन चालक के रूप में कार्यरत है। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो जारी कर भंवर धावरे पर मानसिक रूप से परेशान करने, निगम की गाड़ी नहीं सौंपने और बार-बार दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। वीडियो में धर्मेंद्र ने दुर्गेश शुक्ला, योगेश राठौर और बंटी का नाम भी लिया है।
Source link
#इदर #म #नगम #चलक #न #जहरल #पदरथ #खकर #आतमहतय #क #कशश #वडय #म #मनसक #दबव #क #आरप


