जोन पांच अंतर्गत आने वाली बजरंग नगर पानी की टंकी पर टैंकरो के समुचित संचालन एवं व्यवस्था के अंतर्गत अनिल सिसोदिया, नितेश पाल और मस्टर कर्मचारी राहुल ग …और पढ़ें
_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बजरंग नगर पानी की टंकी से टैंकर भरे जाने पर लापरवाही पाए जाने पर चार अस्थाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई। जोन पांच अंतर्गत आने वाली बजरंग नगर पानी की टंकी पर टैंकरो के समुचित संचालन एवं व्यवस्था के अंतर्गत अनिल सिसोदिया, नितेश पाल और मस्टर कर्मचारी राहुल गोयल, संजय पांडे पदस्थ थे। इन चारों कर्मचारियों द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से नहीं किया जा रहा था। बार-बार दिशा-निर्देश देने के बावजूद कोई सुधार नहीं हो रहा था।
वाल्व खुला छोड़ने से घटा जलस्तर, प्रभावित हुआ जलप्रदाय
22 मई को जोन पांच वार्ड 27 के अंतर्गत आने वाली बजरंग नगर पानी की टंकी को 5.80 मीटर लेवल तक भरी गई थी, लेकिन टंकी पर पदस्थ वालमेन अनिल सिसोदिया और राहुल गोयल ने सप्लाइ वाल्व को निर्धारित प्रक्रिया अनुसार पूरी तरह से बंद नहीं किया। परिणामस्वरूप टंकी का जलस्तर सप्लाइ प्रारंभ होने के समय 5.80 मीटर से घटकर 4.80 मीटर रह गया। इसकी सूचना उक्त दोनों कर्मचारियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को नही दी गई। इसके कारण बजरंग नगर क्षेत्र का जलप्रदाय प्रभावित हुआ। कर्मचारियों को चेतावनी देकर भविष्य के लिए सचेत भी किया गया था।
अनाधिकृत टैंकरों में भरा जा रहा था पानी, सीसीटीवी से खुला राज
इसी तरह 1 जून 2026 को रात्रि 12:54 बजे उक्त टंकी से अनाधिकृत टैंकर भरा गया। सीसीटीवी फुटेज में भी यह बात स्पष्ट हुई कि निगम से जो टैंकर अनुबंधित नहीं है उनमें भी पानी भरा जा रहा है। हाइड्रेड के रिकार्ड रजिस्टर में उक्त टैंकरों के भरने की एंट्री भी नहीं थी। उस समय हाइड्रेंड पर नितेश पाल और संजय पांडे पदस्थ थे। चारों कर्मचारियों की सेवा समाप्त करते हुए पारिश्रमिक भुगतान पर रोक लगाई गई।
यह भी पढ़ें- सीधी जिले में 1 साल में 53 गर्भवती महिलाओं की मौत, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सरकार को भेजा नोटिस
www.naidunia.com
#इदर #म #पन #क #टक #स #अवध #टकर #भरन #वल #करमचर #बरखसत #परशरमक #भगतन #पर #भ #रक


