इंदौर में पिकनिक से लौटते 21 वर्षीय छात्र की बाइक डिवाइडर से टकराई, मौके पर मौत; दोस्त गंभीर रूप से घायल

इंदौर में पिकनिक से लौटते 21 वर्षीय छात्र की बाइक डिवाइडर से टकराई, मौके पर मौत; दोस्त गंभीर रूप से घायल

इंदौर में चौखी ढाणी के पास बाइक डिवाइडर से टकराने पर डीएवीवी के 21 वर्षीय एमबीए छात्र प्रणव की मौत हो गई। उसका दोस्त घायल हुआ, इलाज जारी है।

Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 12:53:05 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 12:54:17 PM (IST)

इंदौर में पिकनिक से लौटते 21 वर्षीय छात्र की बाइक डिवाइडर से टकराई, मौके पर मौत; दोस्त गंभीर रूप से घायल
इंदौर में पिकनिक से लौटते 21 वर्षीय छात्र की बाइक डिवाइडर से टकराई। (नईदुनिया)

HighLights

  1. डीएवीवी का 21 वर्षीय एमबीए छात्र प्रणव हादसे में मारा।
  2. गांधी जयंती की छुट्टी पर दोस्त संग पिकनिक निकला था।
  3. चौखी ढाणी के पास बाइक डिवाइडर से टकराई थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गांधी जयंती की छुट्टी पर दोस्त के साथ पिकनिक मनाने निकले डीएवीवी के छात्र हादसे का शिकार हो गए। चौखी ढाणी के पास शुक्रवार को उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय छात्र प्रणव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएवीवी से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था छात्र

एमवाय पुलिस चौकी के मुताबिक मृतक की पहचान रोबोट चौराहा निवासी प्रणव पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है। मूलरूप से नसरुल्लागंज का रहने वाला प्रणव डीएवीवी से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था और अपने भाई अमन के साथ रहता था। अमन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को कालेज की छुट्टी थी। प्रणव अपने दोस्त के साथ बाइक से पिकनिक मनाने निकला था।

डिवाइडर से टकराई बाइक, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

चौखी ढाणी के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे। राहगीरों ने उन्हें देखा तो मदद के लिए आगे आए और अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने जांच के बाद प्रणव को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही हादसे के कारणों की जांच

उसके साथी का इलाज जारी है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रणव के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Source link
#इदर #म #पकनक #स #लटत #वरषय #छतर #क #बइक #डवइडर #स #टकरई #मक #पर #मत #दसत #गभर #रप #स #घयल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *