![]()
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक को घेरकर उस पर हमला किया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान विशाल उर्फ नानू वर्मा (26) पिता मुकेश वर्मा निवासी रफेली, भागीरथपुरा के रूप में हुई है। शनिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इलाज के वक्त बताए आरोपियों के नाम एसीपी रुबिना मिजवानी ने बताया कि घायल अवस्था में विशाल को अस्पताल पहुंचाया गया था। इलाज के दौरान उसने हमलावरों के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू की। शुरुआत जांच में सामने आया है कि विशाल और आरोपियों के बीच पहले से विवाद और पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले उससे झगड़ा किया और फिर चाकू से हमला कर दिया। नाबालिग बताए जा रहे आरोपी पुलिस के अनुसार वारदात में शामिल आरोपियों की उम्र कम बताई जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि उनके ठिकानों की जानकारी मिल सके। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाना शुरू कर दिया है। वारदात की मुख्य वजह क्या थी, इसका खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
Source link
#इदर #म #परन #रजश #म #यवक #क #चक #मरकर #हतय #एमआर4 #रड #पर #आरपय #न #घरकर #मर #पलस #जच #म #जट #Indore #News


