![]()
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के निरंजनपुर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक और उसके भाई पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार निरंजनपुर निवासी प्रदीप राजोरे (28) ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसका लखन खोरे से विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत खजराना थाने में भी दर्ज कराई गई थी। फरियादी के मुताबिक रात में लखन खोरे अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। जब प्रदीप और उसके भाई विकास ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रदीप मजदूरी का काम करता है। चाकू से किए कई वार, भाई गंभीर घायल आरोप है कि लखन खोरे ने चाकू निकालकर विकास पर हमला कर दिया। हमले में चाकू के करीब आधा दर्जन वार किए गए, जिससे विकास के पेट, पीठ और जांघ में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रदीप को भी चाकू से सिर पर चोट पहुंचाई गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल विकास को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खजराना थाने में दर्ज पुराने मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर मामले की जांच कर रही है। कोर्ट में गवाही बदलने का बना रहे थे दबाव बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला करने और उसकी कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाश युवक पर कोर्ट में बयान बदलने और पुराने मामले में राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नई बस्ती, भागीरथपुरा निवासी रवि विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। रवि ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह अपनी गाड़ी लेने के लिए बाबू मार्केट, भागीरथपुरा पहुंचा था। इसी दौरान विकाश यादव, गोलू शर्मा, बबुआ यादव और अम्मू खटीक बाइक से वहां पहुंचे। आरोपियों ने रवि से पहले दर्ज मामले में कोर्ट में गवाही बदलने और राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया। रवि ने जब इससे इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। विरोध करने पर चाकू से हमला, कार में तोड़फोड़ शिकायत के मुताबिक विकाश यादव ने चाकू निकालकर रवि पर हमला कर दिया। वहीं अन्य आरोपियों ने उसकी खड़ी कार के कांच फोड़ दिए और वाहन को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रवि की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर मामले की जांच कर रही है।
Source link
#इदर #म #परन #ववद #क #लकर #द #जगह #चकबज #लसड़य #म #भई #क #बचन #आए #यवक #क #भ #मरबयन #बदलनरजनम #करन #क #बन #रह #थ #दबव #Indore #News


