![]()
इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र की डायमंड कॉलोनी में ड्यूटी के दौरान दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना में उपयोग किए गए हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर मामले में आगे की पूछताछ करेगी। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, 22 जून 2026 की रात डायमंड कॉलोनी में आरक्षक विजयपाल सिकरवार और आशीष शर्मा के साथ मारपीट की गई थी। कनाड़िया थाने में शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का अपराध दर्ज किया गया। इस मामले में चार आरोपी ग्राम बकनेर, तहसील मनावर, जिला धार निवासी मोहसिन पिता मुश्ताक अली, सम्राट नगर, सिरपुर, धार रोड निवासी मोहम्मद अफजल शेख पिता मोहम्मद लियाकत, ब्रिज विहार कॉलोनी, नर्मदा कॉन्वेंट स्कूल के पास, बड़वानी निवासी दर्शन पिता राधेश्याम तथा कोली मोहल्ला, ठीकरी, जिला बड़वानी निवासी चंदन पिता सुरेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने की बात कबूल की है। कमिश्नर की फटकार के बाद हुई थी एफआईआर जानकारी के मुताबिक, हमले की रात पहले दोनों सिपाही नोबल अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे थे। इसके बाद दोनों को डीएनएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां विजयपाल को 8 और आशीष को 18 टांके आए थे। करीब 24 घंटे से अधिक समय तक कनाड़िया पुलिस ने मामले को दबाकर रखा। हालांकि, सोशल मीडिया पर संदेश वायरल होने के बाद कमिश्नर संतोष सिंह ने टीआई यादव को फटकार लगाई। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर मामले में आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
Source link
#इदर #म #पलसकरमय #पर #हमल #करन #वल #गरफतर #हमल #क #द #दन #बद #पलस #कमशनर #न #लगई #थ #फटकर #तब #दरज #क #गई #FIR #Indore #News


