रानी सराय स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष में मंगलवार को एक अजीब घटना हो गई। शिकायत लेकर आए एक युवक का पैर परिसर में बनी नाली की लोहे की जाली में फंस गया। क…और पढ़ें

HighLights
- रानी सराय स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष में मंगलवार को एक अजीब घटना हो गई
- शिकायत लेकर आए एक युवक का पैर परिसर में बनी नाली की लोहे की जाली में फंस गया
- काफी प्रयास के बावजूद पैर नहीं निकल सका, जिसके बाद सरिया काटकर उसे बाहर निकाला गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रानी सराय स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष में मंगलवार को एक अजीब घटना हो गई। शिकायत लेकर आए एक युवक का पैर परिसर में बनी नाली की लोहे की जाली में फंस गया। काफी प्रयास के बावजूद पैर नहीं निकल सका, जिसके बाद सरिया काटकर उसे बाहर निकाला गया।
अरबाज नामक युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किसी शिकायत के सिलसिले में पुलिस अधिकारियों से मिलने नियंत्रण कक्ष पहुंचा था। काम पूरा होने के बाद लौटते समय उसका पैर जाली के बीच फंस गया। अरबाज के मुताबिक बातचीत करते हुए चलते समय उसकी चप्पल फिसल गई और पैर जाली के अंदर चला गया। निकालने की कोशिश की, लेकिन पैर बुरी तरह फंस गया।
घटना के बाद युवक काफी देर तक वहीं बैठा रहा। अंततः मेट्रो परियोजना से जुड़े कर्मचारियों को बुलाया गया। उन्होंने औजारों की मदद से लोहे की सरिया काटकर युवक का पैर सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के दौरान नियंत्रण कक्ष परिसर में लोगों की भीड़ लग गई। युवक सुरक्षित है और उसे किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है।
बिज्जूखेड़ी में मुक्तिधाम निर्माण पर रहवासियों का विरोध, काम रुकवाया
मांगलिया: ग्राम पंचायत रामपिपिलिया के अंतर्गत बिज्जूखेडी में बनाए जा रहे मुक्तिधाम के निर्माण को लेकर यहां स्थित शेरिन कालोनी के रहवासियों ने विरोध जताया। सोमवार को मुक्तिधाम निर्माण कंपनी के लोग कार्य शुरू करने पहुंचे थे, तभी रहवासियों ने वहां मुक्तिधाम निर्माण का विरोध कर कार्य रूकवा दिया।
कॉलोनी के करीब एक दर्जन महिलाओं ने बेबी लोबानिया का घेराव कर कहा कि इस जगह पर धर्मशाला, मंदिर या स्कूल भवन बना लीजिए, लेकिन यहां मुक्तिधाम नही बनाने देंगे। वही इस मामले में सरपंच बेबी लोबानिया ने बताया कि कालोनी की सीमा से करीब 300 फीट दूर दो बीघा से अधिक शासकीय भूमि है। मुक्तिधाम के लिए इस जगह आवंटन एक वर्ष पूर्व पटवारी द्वारा खसरा नक्शा ओर जनपद पंचायत में भेजा था।
Source link
#इदर #म #पलस #कटरल #रम #म #शकयत #लकर #आय #यवक #नल #क #जल #म #फस #पर #सरय #कटकर #नकल


