इंदौर में पौधे से पेड़ बने 12 लाख वृक्षों की होगी गिनती, आज 51 हजार पौधे और रोपेंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शनिवार को रेवती रेंज की पहाड़ी पर पौधारोपण किया। केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि हमारे संविधान में भी वृक्षारोपण का उल्लेख है।

संविधान के अध्याय चार में नीति निदेशक तत्वों में वृक्षारोपण और पेड़ों का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताया है। अब रविवार को इसी पहाड़ी पर दो साल बाद पौधारोपण का एक ओर प्रयास होगा साथ ही दो साल पहले लगाए गए 12 लाख से ज्यादा वृक्षों की गिनती की जाएगी।

रेवती रेंज में पौधारोपण करने वालों में केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ भाजपा नेता भी शामिल थे।

इंदौर में हो रहे सघन और विशाल वृक्षारोपण का प्रचार दूर-दूर तक हो गया है

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि मप्र के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मेरे गहरे संबंध तो है इसलिए मैं इंदौर में पौधारोपण करने आया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी प्रत्येक मंत्री को निर्देश दिया है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान में हर जगह हिस्सेदारी करना ही है। इंदौर में हो रहे सघन और विशाल वृक्षारोपण का प्रचार दूर-दूर तक हो गया है। अब दूसरे प्रदेश के लोग भी इससे प्रेरणा ले रहे हैं।

12 लाख पौधे पेड़ बने

दो साल पहले जब ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान के तहत रेवती रेज की इस पहाड़ी पर पौधारोपण किया था। मंत्री विजयवर्गीय की अगुवाई में पहाड़ी पर पर 12 लाख 40 हजार पौधे रोपे गए थे। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि अब इस पहाड़ी पर लगे पौधे पेड़ बन चुके हैं।

एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि रगिनती करेंगे

रविवार को इनकी गिनती होगी। एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि रविवार को यहां आकर गिनती करेंगे। इतने पौधों को लगाकर उन्हें जीवित रखना और पेड़ बनाना भी अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। अब हरी हो चुकी इस पहाड़ी पर एनजीओ आशा सोसाइटी के जरिए आवेदन कर लोग यहां पिकनिक मनाने आ सकते हैं। यहां हाल बना दिया गया है।

जहां पर लोग पिकनिक से लेकर जन्मदिन की पार्टी तक मना सकते हैं, खाना बना सकते हैं।9 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में यहां पर 51 हजार पेड़ लगाए जाएंगे।

दतूनी टेकरी का होगा कायाकल्प

विजयवर्गीय ने इस वर्षाऋतु में 21 लाख पेड़ लगाने का अभियान चलाया है। विजयवर्गीय ने कहा कि दतूनी टेकरी पर एक लाख वृक्ष लगेगें और वह भी पितृ पर्वत जैसा स्थान बनेगा। हम टेकरियों का चयन इसलिए कर रहे हैं कि हमारी टेकरियां माइनिंग से बची रहे। यदि लगातार माइनिंग होता रहा तो हमारी टेकरियां खत्म हो जाएगी।

इंदौर के आसपास की सभी टेकरियों को हरा-भरा करेंगे

इंदौर के आसपास की टेकरियों को बचाने के लिए हमने उनको ग्रीन करने का संकल्प लिया है, जिससे इन टेकरियों को हरा-भरा देखकर किसी की माइनिंग की इच्छा ना हो। हम इंदौर के आसपास की सभी टेकरियों को हरा-भरा करेंगे। यह काम थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन हम मेहनत करेंगे।

अभी वर्षा नहीं होने से वृक्षारोपण का काम धीमा है। वर्षा होने पर तेजी से यह अभियान चलेगा। सुपर कॉरिडोर में सौ एकड़ जमीन पर 2 से 3 लाख पेड़ लगाएंगे। 9 तारीख को रेवती रेंज पर 10 से 15 हजार लोग वृक्षारोपण करने आएंगे।

Source link
#इदर #म #पध #स #पड #बन #लख #वकष #क #हग #गनत #आज #हजर #पध #और #रपग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *