इंदौर के फूटी कोठी क्षेत्र में सब्जी मंडी हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को सब्जी विक्रेताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

HighLights
- फूटी कोठी में मंडी हटाने पहुंची निगम की कार्रवाई के खिलाफ सब्जी विक्रेताओं का प्रदर्शन
- हंगामे की आशंका को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की रही तैनाती
- रोजगार प्रभावित होने के डर से विक्रेताओं ने प्रशासन से की उचित वैकल्पिक स्थान की मांग
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर में फूटी कोठी क्षेत्र में बनी सब्जी मंडी को हटाने के लिए पहुंची नगर निगम की टीम को बड़ा विरोध झेलना पड़ा। सब्जी विक्रेता मंडी हटाने के विरोध में एक साथ आकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कुछ कांग्रेस नेता भी उनका समर्थन करने पहुंच गए। नगर निगम पिछले कुछ दिनों से मंडी हटाने की तैयारी कर रहा था।
हंगामें की आशंका को देखते हुए पहले से ही पुलिस बल को तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। इस दौरान प्रशासन और नगर निगम की टीम सब्जी विक्रताओं को समझाने की कोशिश करते रहे। सब्जी बेचने वालों का कहना है कि मंडी हटने से उनका रोजगार बुरी तरह से प्रभावित हो जाएगा।
Source link
#इदर #म #फट #कठ #पर #सबज #मड #हटन #पहच #नगर #नगम #क #टम #वरध #म #उतर #लग


