इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे लगी सब्जी मंडी हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम का स्थानीय लोगों व कांग्रेस नेताओं से जमकर विवाद हुआ।

HighLights
- कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया और पुलिस जवानों के बीच तीखी नोकझोंक से मचा हड़कंप
- पांच थानों के भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वाहनों से रवाना किए गए विक्रेता
- लगातार जारी प्रदर्शन के बीच प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ब्रिज के नीचे से हटाई मंडी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में फूटी कोठी ब्रिज के नीचे लगी सब्जी मंडी हटाने पहुंची गर निगम और पुलिस की टीम से लोगों और कांग्रेस नेताओं का जमकर विवाद हुआ। इस दौरान महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाते हुए नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। हंगामें के दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। थप्पड़ मारने की घटना पर पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष को हिरासत में ले लिया।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नगर निगम और पुलिस की टीम से सब्जी विक्रेताओं और कांग्रेस नेताओं की बहस हो रही है। इस दौरान महिलाएं आगे आई और नगर निगम के एक कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इस पर नेता प्रतिपक्ष भी वहां पहुंचीं और उन्होंने बहस के दौरान कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया।
इस घटना के बाद वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें वहां से अलग किया। वीडियो में नगर निगम का कर्मचारी यह कहते हुए नजर आया कि आप मुझे कैसे मार सकती हैं। विवाद के बाद पुलिस ने सब्जी विक्रेताओं को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाकर रवाना किया। इस दौरान ब्रिज के नीचे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हंगामें के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम ने ब्रिज से सब्जी मंडी को हटा दिया।
फूटी कोठी पर सब्जी मंडी हटाए जाने के बाद कांग्रेस नेता लगातार सब्जी विक्रेताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की रिमूवल टीम के साथ पांच थानों का पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रहा।
Source link
#इदर #म #फट #कठ #बरज #क #नच #सबज #मड #हटन #क #दरन #ववद #नत #परतपकष #न #करमचर #क #मर #थपपड

