स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिव्यशक्ति पीठ परिसर में इंदौर के विख्यात कलाकार विवेक बंसल और उनकी टीम ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की एक भव्य रंगोली तैयार की ह…और पढ़ें

HighLights
- इंदौर के विख्यात कलाकार विवेक बंसल और उनकी टीम ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की एक भव्य रंगोली तैयार की
- 900 वर्गफीट के विशाल क्षेत्रफल में बनी इस कलाकृति को उकेरने के लिए करीब 200 किलोग्राम ताजे फूलों का उपयोग किया गया
- लगातार 8 घंटे की अथक मेहनत के बाद जमीन पर भगत सिंह की यह जीवंत और मनमोहक तस्वीर बनाई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिव्यशक्ति पीठ परिसर में इंदौर के विख्यात कलाकार विवेक बंसल और उनकी टीम ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की एक भव्य रंगोली तैयार की है। 900 वर्गफीट के विशाल क्षेत्रफल में बनी इस कलाकृति को उकेरने के लिए करीब 200 किलोग्राम ताजे फूलों का उपयोग किया गया है।
लगातार 8 घंटे की अथक मेहनत के बाद हुई तैयार
कलाकार विवेक बंसल और उनके चार साथियों ने लगातार 8 घंटे की अथक मेहनत के बाद जमीन पर भगत सिंह की यह जीवंत और मनमोहक तस्वीर बनाई है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तैयार की गई यह अनूठी फूलों की रंगोली परिसर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों के विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
ध्वजारोहण समारोह हुआ
इस संबंध में समाजसेविका डॉ. दिव्या गुप्ता ने बताया कि यदि मौसम अनुकूल रहा, तो रंगोली को सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि 15 अगस्त को सुबह 10:30 बजे मंदिर परिसर में ध्वजारोहण समारोह हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
21 दिवसीय झूला महोत्सव आज से
इंदौर। 21 दिवसीय झूला महोत्सव 15 अगस्त से 04 सितंबर तक श्री तिरूपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान गुमाश्ता नगर में प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से होगा। देवस्थान ट्रस्ट के ट्रस्टी पुरूषोत्तम पसारी व लक्ष्मण पटवा ने बताया कि झालरिया पीठाधीश्वर स्वामी घनश्यामाचार्य महाराज के सान्निध्य में सावन की तीज पर श्री नीला, भू नीला (रिद्धि सिद्धि) सहित भगवान वेंकटेश बालाजी का मनोहारी तथा नयनाभिराम झूला सजाया जाएगा। साथ ही भगवान बालाजी का मनोहारी श्रृंगार भी होगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदिर में तिरंगे से साज-सज्जा की गई। भगवान के कई स्त्रोतों का भी वाचन होगा।
Source link
#इदर #म #फल #स #सज #शहद #भगत #सह #वरगफट #म #कल #फल #स #बनई #वशल #रगल


