इंदौर में बदमाश ने पुलिसकर्मी को मारा चाकू, हालत गंभीर, खुद को भी वार करके किया घायल

इंदौर में बदमाश ने पुलिसकर्मी को मारा चाकू, हालत गंभीर, खुद को भी वार करके किया घायल

सदर बाजार क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बदमाश ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिसकर्मी मल्हारगंज थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल है और टीआई की सरका…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 09:27:29 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 09:27:29 PM (IST)

इंदौर में बदमाश ने पुलिसकर्मी को मारा चाकू, हालत गंभीर, खुद को भी वार करके किया घायल
हेड कांस्टेबल को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस। -सौजन्य

HighLights

  1. इमली बाजार के पास खुद पर धारदार चाकू से किया जख्मी, दोनों का उपचार जारी
  2. पुलिसकर्मी मल्हारगंज थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल है
  3. हमले से पहले आरोपित ने खुद को भी चाकू से घायल किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : सदर बाजार क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बदमाश ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिसकर्मी मल्हारगंज थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल है और टीआई का सरकारी वाहन चलाता है। हेड कांस्टेबल पर हमले से पहले आरोपित ने खुद को भी चाकू से घायल किया।

दुकानदार से चाकू लेकर दुकानदार पर हमला करने का प्रयास किया था। घायल पुलिसकर्मी का शैल्बी अस्पताल और आरोपित का एमवाय अस्पताल में उपचार जारी है। सदर बाजार पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे भोई मोहल्ले की है। हेड कांस्टेबल पवन सिसोदिया सदर बाजार से मल्हारगंज की ओर जा रहे थे।

यहां बाणगंगा के बदमाश आरोपित शुभम जाट ने इमली बाजार के पास खुद पर धारदार चाकू से हमला कर रहा था। पवन वहां खड़ा था, पुलिसकर्मी ने पवन को रोकने की कोशिश की तो पवन ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। हेड कांस्टेबल पवन के हाथ पैर और गर्दन के पीछे करीब छह से सात बार वार किए।

इसके बाद उसने पवन पर हमला कर दिया और मौके से भागने लगा। हमले में हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हुए फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपित शुभम की पेट की आंते बाहर निकल आई। पुलिस ने घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया मामले की जांच जारी है।

Source link
#इदर #म #बदमश #न #पलसकरम #क #मर #चक #हलत #गभर #खद #क #भ #वर #करक #कय #घयल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *