इंदौर में बिचौली मर्दाना में बाइक सवार पर तेंदुए ने किया हमला, बाथरूम में घुसा

इंदौर में बिचौली मर्दाना में बाइक सवार पर तेंदुए ने किया हमला, बाथरूम में घुसा

बारिश और अंधेरा होने के चलते टीम को पहुंचने में थोड़ी समय लगा। रहवासियों की भीड़ की वजह से कार्रवाई करने में टीम को काफी मशक्कत करना पड़ी।

Publish Date: Tue, 07 Jul 2026 11:20:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jul 2026 11:31:37 PM (IST)

इंदौर में बिचौली मर्दाना में बाइक सवार पर तेंदुए ने किया हमला, बाथरूम में घुसा
बिचौली मर्दाना में घुसा तेंदुआ।

HighLights

  1. इंदौर रेंज और रेस्क्यू टीम को कार्रवाई करने में काफी मशक्कत करना पड़ी।
  2. उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
  3. बारिश और अंधेरा होने के चलते रेंज की टीम को पहुंचने में थोड़ी समय लगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर से लगे बिचौली मर्दाना क्षेत्र में मंगलवार रात तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत फैल गई। तेंदुए ने एक डिलीवरी बाय पर हमला कर दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद तेंदुए एक मकान के बाथरूम में घुस गया।

उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। बारिश और अंधेरा होने के चलते टीम को पहुंचने में थोड़ी समय लगा। रहवासियों की भीड़ की वजह से कार्रवाई करने में टीम को काफी मशक्कत करना पड़ी।

रालामंडल अभयारण्य और देवगुराडिया क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी है। इसके चलते बायपास से लगे इलाकों में पहले भी कई बार तेंदुए का मूवमेंट देखा जा चुका है। मंगलवार रात बारिश के कारण सड़कें सुनसान थीं। रात करीब 9 बजे बिचौली मर्दाना स्थित निजी स्कूल के पीछे तेंदुए को नजर आया।

एक डिलीवरी बाय सामान देने के लिए इलाके में पहुंचा। इसी दौरान अचानक तेंदुआ उसके सामने आ गया और उस पर झपट पड़ा। हमले से घबराए युवक ने तुरंत बाइक छोड़ दी और जान बचाने के लिए दौड़कर वहां से निकल गया। गनीमत रही कि वह किसी तरह सुरक्षित बच गया।

घटना के बाद आसपास के रहवासियों में डर का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। फिर यहां से वन विभाग और रालामंडल अभयारण्य को जानकारी दी। इसके बाद तेंदुए मकान के बाथरूम में घूस गया। उसके बाद लोग घरों के बाहर निकल गए। रात 11 बजे रेस्क्यू दल के प्रभारी रेंजर योगेश यादव और इंदौर रेंज की डिप्टी रेंजर कोमल पालीवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से लोगों को दूर करने में टीम को काफी मशक्कत करना पड़ी।

दस से ज्यादा तेंदुए

रालामंडल-देवगुराडिया इलाके में तेंदुए की मौजूदगी है। यहां पर दस से ज्यादा तेंदुए का मूवमेंट रहता है। अप्रैल में सिल्वर स्प्रिंग कालोनी और मई में देवगुराडिया क्षेत्र में भी तेंदुआ देखा गया था। वहीं करीब दस दिन पहले बिजली कंपनी की असरावद ग्रिड से भी एक तेंदुए का रेस्क्यू किया गया।

Source link
#इदर #म #बचल #मरदन #म #बइक #सवर #पर #तदए #न #कय #हमल #बथरम #म #घस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *