इंदौर में जोमैटो डिलीवरी ब्वाय से मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 120 सीसीटीवी कैमरों की जांच और बिरयानी ठेले से मिले सुराग स…और पढ़ें

HighLights
- जोमैटो डिलीवरी ब्वाय से ऑटो सवार युवकों ने मोबाइल लूटा।
- पुलिस ने 120 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
- बिरयानी ठेले से मिली जानकारी ने जांच आगे बढ़ाई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एबी रोड पर जोमैटो डिलीवरी ब्वाय से मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाशों को एमआईजी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों तक पहुंचने के लिए एलआइजी चौराहे से लवकुश चौराहे तक 120 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। खास बात यह रही कि आरोपितों की तलाश में पुलिस को एक बिरयानी के ठेले से सुराग मिला।
ऑटो सवार युवक ने लूटा मोबाइल
7 अगस्त की रात करीब 2 बजे जोमैटो डिलीवरी ब्वाय हिम्मत सिंह जाटव लोटस चौराहे से एलआइजी की ओर जा रहा था। गुरुद्वारे के पास आटो सवार युवक ने बाइक रुकवाई और मोबाइल लूट लिया। आटो में एक युवती भी बैठी थी।
120 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, बिरयानी ठेले से मिला सुराग
- पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आटो लोटस चौराहा, रोबोट चौराहा, रेडिसन, विजय नगर, मेघदूत और बापट होते हुए लवकुश चौराहे तक जाता दिखा। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों के रूट की बैक ट्रैकिंग शुरू की।
- एबी रोड़ पर एक बिरयानी ठेले वाले ने बताया कि रात में एक आटो में सवार युवक-युवती और चालक ने तीन प्लेट बिरयानी खाई थी और उज्जैन जाने की बात कर रहे थे। आनलाइन पेमेंट की जानकारी ने पुलिस की तकनीकी जांच को आगे बढ़ाया।
ऑनलाइन पेमेंट से पकड़े गए आरोपी
इसके बाद पुलिस ने आटो चालक राज रणोंजा निवासी ओम विहार कालोनी पल्हर नगर और उसके साथी जय चंदेरी निवासी सनन चौपाटी कुक्षी धार को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने मोबाइल लूटना स्वीकार किया। पुलिस ने आटो और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया।
Source link
#इदर #म #बरयन #न #खल #मबइल #लट #क #रज #CCTV #कमर #स #पलस #न #तलश #बदमश


