साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों की खरीद-फरोख्त में बीएससी का एक छात्र शामिल मिला है। तुकोगंज पुलिस ने ऐसे ही नेटवर्क से जुड़े दो युवकों को…और पढ़ें

HighLights
- 14 हजार में खरीदकर 16 हजार रुपये में बेचता था बचत बैंक खाते
- आरोपी ने अब तक 20 से ज्यादा खाते सप्लाई करना स्वीकारा
- टेलीग्राम ग्रूप से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों की खरीद-फरोख्त में बीएससी का एक छात्र शामिल मिला है। तुकोगंज पुलिस ने ऐसे ही नेटवर्क से जुड़े दो युवकों को पकड़ा है।
पुलिस के मुताबिक, छात्र आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रुपये का लालच देकर उनके बैंक खाते खरीदता और आगे साइबर अपराधियों तक पहुंचाता था। एक खाते पर दो हजार रुपये का मुनाफा कमाने वाले दोनों के बीच कमीशन को लेकर विवाद हो गया। इसी झगड़े ने पुलिस को म्यूल अकाउंट के कारोबार तक पहुंचा दिया।
दो युवकों के बीच विवाद की सूचना मिली थी
तुकोगंज पुलिस के अनुसार, बुधवार को एमजी रोड स्थित ट्रेजर आइलैंड मॉल के सामने दो युवकों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे प्रधान आरक्षक भागचंद्र और मनीष राजावत ने हिमांशु शर्मा निवासी खनियाधाना, शिवपुरी और आर्यन साहू निवासी कमला नेहरू कॉलोनी, खड़े गणपति को पकड़ा।
पूछताछ में बैंक खातों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया
पूछताछ में बैंक खातों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया। हिमांशु बीएससी का छात्र है और साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराता था। बुधवार को वह आर्यन के कहने पर तीन खातों से संबंधित दस्तावेज लेकर आया था। इसी दौरान कमीशन को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
अब तक 20 से अधिक बैंक खाते सप्लाई कर चुका है
पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि वह अब तक 20 से अधिक बैंक खाते सप्लाई कर चुका है। वह लोगों से एक खाता 14 हजार रुपये में खरीदता और आर्यन को 16 हजार रुपये में देता था। इस तरह हर खाते पर दो हजार रुपये का अंतर रहता था। पुलिस अब इन खातों का इस्तेमाल किन साइबर अपराधों में हुआ, इसकी जांच कर रही है।
Source link
#इदर #म #बएसस #क #छतर #बच #रह #थ #मयल #अकउट #कमशन #क #झगड #म #सथ #सहत #गरफतर


