इंदौर में हॉर्न बजाना एक दंपती को महंगा पड़ गया। पलासिया चौराहे के पास शराब दुकान के पास बाबू पंजवानी अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहे थे।

HighLights
- बीच सड़क पर खड़े एक युवक को हटने के लिए उन्होंने हॉर्न बजाया
- युवक गुस्से में कार के पास आया, बोनट पर हाथ मारे
- इसके बाद युवक बोनट पर चढ़ गया और शीशे तोड़ दिए
डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर शहर में कार सवार द्वारा हॉर्न बजाने पर सड़क पर खड़ा युवक गाड़ी पर चढ़ गया और शीशे फोड़ दिए। इस दौरान कार के अंदर बैठे पति-पत्नी घबराकर चिल्लाने लगे और इसका वीडियो भी बना लिया। दंपती ने इसकी शिकायत रावजी बाजार पुलिस थाने में की है। वीडियो देखकर पुलिस ने कार पर चढ़कर हमला करने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दंपती द्वारा बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना शहर के पलासिया चौराहे के पास की है। यहां शराब दुकान के करीब से बाबू पंजवानी और उनकी पत्नी कार में जा रहे थे। इस दौरान बीच सड़क पर एक युवक खड़ा हुआ था। बाबू पंजवानी ने उसे हटने के लिए कार का हॉर्न बजाया।
बोनट पर चढ़कर शीशे पर मारे हाथ
.jpg)
कार का कांच फोड़ दिया।
कार का हॉर्न बजते ही बीच सड़क पर खड़ा युवक गुस्से में उनकी तरफ आया और कार के बोनट पर जोर-जोर से हाथ मारने लगा। इसके बाद तो वह बोनट के ऊपर चढ़कर शीशे को हाथ से ठोकने लगा। अंदर बैठे पति पत्नी दोनों सहम गए और चिल्लाने लगे। इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल से हमला कर रहे बदमाश का वीडियो भी बना लिया।
देखते ही देखते बदमाश ने कार के शीशे फोड़ दिए। दंपती ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। घबराए पति-पत्नी रावजीबाजार थाने गए और वीडिेया दिखाकर शिकायत दर्ज की। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है। इसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
Source link
#इदर #म #बच #सडक #पर #खड #थ #यवक #हरन #बजय #त #कर #पर #चढकर #शश #फड #अदर #बठ #पतपतन #घबरकर #चललए


