भारत में लगभग 65 फीसद आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। यह जनसांख्यिकीय ताकत ब्रिक्स देशों को कामकाज के भविष्य को आकार देने का अवसर देती है। …और पढ़ें

HighLights
- ब्रिक्स समूह देशों के युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह की बैठक में शामिल हुए आठ देशों के 25 प्रतिनिधि
- इन देशों में युवा पहले से ही परिवर्तनकारी बदलाव ला रहे हैं
- युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे भी शामिल हुई
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ब्रिक्स समूह देशों में दुनिया की लगभग आधी आबादी रहती है। कई ब्रिक्स देशों में, 50 फीसद से अधिक आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है।
भारत में लगभग 65 फीसद आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। यह जनसांख्यिकीय ताकत ब्रिक्स देशों को कामकाज के भविष्य को आकार देने का अवसर देती है। इन देशों में युवा पहले से ही परिवर्तनकारी बदलाव ला रहे हैं।
ये बातें केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डा. मनसुख मांडविया वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर में आयोजित ब्रिक्स समूह देशों के युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह की बैठक में आनलाइन शामिल होकर कही। उन्होंने कहा कि भारत ने कौशल विकास, डिजिटल समावेशन और उद्यम-आधारित विकास पर केंद्रित प्रयासों के माध्यम से सम्मानजनक रोजगार के अवसरों का विस्तार करने और दुनिया के सबसे जीवंत स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्रों में से एक का निर्माण करने में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस बैठक में शामिल देशों ने स्थानीय नवाचार से वैश्विक प्रभाव तक युवा-नेतृत्व वाले स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बनाने व सहयोग बढ़ाने के लिए चर्चा का एक मंच प्रदान किया है।
आठ देशों के 25 प्रतिनिधि हुए शामिल
इंदौर में बुधवार से शुरु हुई ब्रिक्स समूह देशों की युवा उद्यमिता कार्य समूह की बैठक में भारत सहित आठ देश (ब्राजील,चीन, इथोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस व दक्षिण अफ्रीका) के 25 प्रतिनिधि शामिल हुए।
स्थानीय नवाचार पैदा कर सकता है वैश्विक प्रभाव
इंदौर में ब्रिक्स समूह देशों की बैठक के शुभारंभ मौके पर युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे भी शामिल हुई। उन्होंने कहा कि जब ब्रिक्स देश एक साथ काम करते हैं और एक-दूसरे से सीखते हैं। ऐसे में वे स्थानीय नवाचार के साथ वैश्विक प्रभाव पैदा कर सकते हैं। छोटे शहरों और टियर-2 तथा टियर-3 शहरों के युवा तेजी से सफल उद्यम बना रहे हैं, जो समावेशी और युवा-नेतृत्व वाले नवाचार के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव डा. पल्लवी जैन गोविल ने युवा-नेतृत्व वाली उद्यमिता को तेजी से नवाचार, रोजगार और समावेशी विकास के एक प्रमुख चालक के रूप में मान्यता दी जा रही है। जैसे-जैसे हमारी अर्थव्यवस्थाएं विकसित हो रही हैं, युवा उद्यमी ऐसे समाधान तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जो स्थानीय रूप से प्रासंगिक और वैश्विक रूप से अनुकूलनीय दोनों हैं।” बुधवार को कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग के अपर सचिव नितेश कुमार मिश्रा भी शामिल हुए।
डिजिटल नवाचार व प्रौद्याेगिकी उद्यमिता पर हुई चर्चा
बैठक में डिजिटल नवाचार और प्रौद्योगिकी-संचालित उद्यमिता, सामाजिक और समावेशी उद्यमिता, तथा हरित उद्यमिता और जलवायु-सकारात्मक व्यापार माडल पर विषयों पर पैनल चर्चाएं हुईं। चर्चाओं में एआई, फिनटेक, एग्रीटेक, सततता और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में युवा उद्यमियों के लिए उभरते अवसरों बात हुई। इसके अलावा समावेशी विकास और समुदाय-संचालित उद्यम के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इसके अलावा बैठक में संवादात्मक नेटवर्किंग जुड़ाव और युवा उद्यमियों के साथ एक फायरसाइड वार्ता भी हुई।
ब्रिक्स समूह बैठक में शामिल हुए युवा बोले
स्टार्ट अप को एक्सपोर्ट व फ्री टेड का मिले मौका
मैनें अनुपयोगी कपड़ों व बायो ग्लू मिलाकर विशेष तरह की टाइल तैयार करने का स्टार्टअप शुरु किया है। मैं चाहता हूं कि ब्रिक्स समूह देश स्टार्टअप को एक्सपोर्ट व इंपोर्ट में फ्री ट्रेंड की व्यवस्था को लागू करे। तकनीक के हस्तानांतरण को सहज व सस्ता बनाने की जरुरत है ताकि अफ्रीका व इंडोनेशिया जैसे देशों को लाभ मिले। -निर्सग राठौड़, गुजरात
विकास के साथ पार्यवरण की बेहतरी पर हो काम
वर्तमान में सस्टेनिब्लिटी व डायवर्सिटी को लेकर ब्रिक्स समूह को काम करना चाहिए। विकास के साथ पर्यावरण की बेहतरी किस तरह हो सके। इस संबंध में होने वाले नवाचार व मुद्दों को प्राथमिकता दी जाना चाहिए। -गौरी मेहता, उत्तरप्रदेश
नवाचार व उद्यमिता ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्था को कर सकता है बूस्ट
मैं अपनी कंपनी जंगलवास के माध्यम से एग्रो फारेस्ट, इको सिस्टम व नारियल के खोल से इको फ्रेंडली दीवार बनाने का प्रोजेक्ट शुरू किया है। मेरा मानना है कि नवाचार व युवा उद्यमिता ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने में अहम रोल निभा सकता है। -डॉ. साीक्ष भारद्वाज, भोपाल
इंदौर में हुई ब्रिक्स मीटिंग में नीमा अली रहदारी बोले- ईरान ऐसा खिलाड़ी नहीं जिसे हटा सके, कौन पहले थकेगा मुकाबला इस बात का
Source link
#इदर #म #बरकस #मटग #ड #मनसख #मडवय #बल #बरकस #दश #म #दनय #क #आध #आबद #यह #ह #तकत


