इंदौर में भाजपा अपने दूसरे दफ्तर की तैयारी में, कांग्रेस कर रही किराये के कार्यालय का जीर्णोद्वार

इंदौर में भाजपा अपने दूसरे दफ्तर की तैयारी में, कांग्रेस कर रही किराये के कार्यालय का जीर्णोद्वार

अपने किराये के दफ्तर को ठीक-ठाक करने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आपसी सहयोग से धन जुटाया है। एक महीने में गांधी भवन नई शक्ल ले लेगा। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 09:28:25 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 09:28:25 AM (IST)

इंदौर में भाजपा अपने दूसरे दफ्तर की तैयारी में, कांग्रेस कर रही किराये के कार्यालय का जीर्णोद्वार
कांग्रेस कार्यालय। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कार्यकर्ता-नेताओं ने जुटाए 50 लाख, एक महीने में होगा गांधी भवन का कायाकल्प
  2. गांधी भवन की सूरत और वास्तु बदलने के लिए काम शुरू कर दिया गया है
  3. खादीवाला ट्रस्ट के इस भवन में शुरू से ही कांग्रेस का दफ्तर लगता रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भाजपा जब इंदौर में अपने दूसरे नए दफ्तर की आधारशिला रख चुकी है। कांग्रेस अपने लिए दफ्तर तो नहीं बना सकी लेकिन अपने किराये के दफ्तर गांधी भवन का जीर्णोद्वार कर रही है। गांधी भवन की सूरत और वास्तु बदलने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।

अपने किराये के दफ्तर को ठीक-ठाक करने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आपसी सहयोग से धन जुटाया है। एक महीने में गांधी भवन नई शक्ल ले लेगा। दशकों को बाद गांधी भवन में बड़े पैमाने पर सुधार और वास्तु बदलने का कोई काम होने जा रहा है।

कांग्रेस का दफ्तर गांधी भवन में विपक्षी पार्टी असल में किराएदार है। खादीवाला ट्रस्ट के इस भवन में शुरू से ही कांग्रेस का दफ्तर लगता रहा है। कार्यकर्ता और नेता लगातार कहते रहे कि कांग्रेस को अपने लिए अच्छे और आधुनिक दफ्तर की जरुरत है। इस बीच पहले विपक्ष में रही भाजपा ने अपना दफ्तर जावरा कंपाउंड में बनाया। अब जिला भाजपा के लिए दूसरा दफ्तर भी बनने जा रहा है। हालांकि कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी से विपक्षी पार्टी में भी आई लेकिन अपने लिए दफ्तर नहीं बना सकी। कमल नाथ सरकार के आते ही फिर से सुगबुगाहट हुई लेकिन सिर्फ गांधी भवन के रंगरोगन और थोड़ी बहुत मरम्मत के साथ ही बात खत्म हो गई।

सहयोग दे रहे नेता

गांधी भवन के जीर्णोद्दार पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जर्जर से हो रहे इस भवन की गैलरियों को ठीक किया जा रहा है।शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के अनुसार दूसरी मंजिल पर बने हाल को भी कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं के सहयोग से एयरकंडीशनर हाल में बदला जा रहा है। काम शुरू किया जा चुका है और थोड़े ही समय में पूरा भी हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार विपक्षी पार्टी ने वास्तु के अनुसार बदलाव करवाने भी जा रही है। पहली मंजिल पर बने सुविधाघर पर किसी ने आपत्ति ली तो उसे भी वहां से हटाया जा रहा है। दफ्तर के साथ लगे कम्प्यूटर कक्ष का विस्तार भी किया जा रहा है।

Source link
#इदर #म #भजप #अपन #दसर #दफतर #क #तयर #म #कगरस #कर #रह #करय #क #करयलय #क #जरणदवर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *