भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान रेसकोर्स रोड स्थित होलकर स्टेडियम में यातायात व्यवस्था लागू की गई है। व्यवस्था 11 अक्टू…और पढ़ें

HighLights
- मैच में आने वाले दर्शक निर्धारित नौ स्थानों पर कर सकेंगे पार्किंग
- व्यवस्था 11 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से मैच समाप्ति तक प्रभावशील रहेगी
- पासधारी वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन का प्रवेश स्टेडियम की ओर प्रतिबंधित रहेगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान रेसकोर्स रोड स्थित होलकर स्टेडियम में यातायात व्यवस्था लागू की गई है। व्यवस्था 11 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से मैच समाप्ति तक प्रभावशील रहेगी।
स्टेडियम तक प्रवेश के लिए पैदल मार्ग हुकुमचंद घंटाघर की ओर से और पंचम की फेल की ओर से आने वाले दर्शको का प्रवेश जंजीरवाला चौराहा से होगा। लेंटर्न तरफ से आने वाले दर्शक पैदल ही स्टेडियम तरफ आ सकते है।
पासधारी वाहनों के लिए प्रवेश के लिए मार्ग
पासधारी वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन का प्रवेश स्टेडियम की ओर प्रतिबंधित रहेगा। विवेकानंद स्कूल एवं बास्केटबाल काम्प्लेक्स में पार्किंग पास वाले वाहनों का प्रवेश घंटाघर की ओर से होगा। स्टेडियम के अंदर एवं बाहर आईटीसी, अभय प्रशाल में पार्किंग पास वाले वाहनों का प्रवेश लेटर्न चौराहे/ यशवंत क्लब रोड की ओर से होगा। बिना पासधारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बाल विनय मंदिर स्कूल, एसजीएसआईटीएस व पंचम की फेल में की गई है।
पार्किंग स्थल
यशवंत क्लब पार्किंग, अभय प्रशाल एवं आइटीसी, बास्केटबाल काम्प्लेक्स, विवेकानंद स्कूल, आइडीए परिसर पार्किंग (केवल पासधारकों के लिए) और बाल विनय मंदिर स्कूल, जीएसआइटीएस कैंपस और पंचम की फेल स्थित मैदान पार्किंग (सभी के लिये पहले आओ और पार्क करें) व्यवस्था रहेगी।
डायवर्जन प्लान
दोपहर दो बजे से मैच समाप्ति के एक घंटे पूर्व से मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया जाएगा। सिटी बस व पासधारक वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के सवारी वाहन आवश्यकतानुसार रीगल चौराहे से मधुमिलन की ओर डायवर्ट रहेगें। गीताभवन चौराहे से घंटाघर जाने वाला यातायात ढक्कनवाला कुंआ होकर श्रीमाया/ मधुमिलन चौराहे के लिए जा सकते है।
रीगल चौराहे से एमजी रोड एवं हाईकोर्ट/ पलासिया की ओर जाने वाला यातायात मधुमिलन के लिए जा सकते है। विजयनगर से आने वाला यातायात इंडस्ट्री हाउस से राजकुमार ब्रिज होकर मरीमाता जाना चाहते हैं एवं एलआईजी से पाटनीपुरा चौराहा परदेशीपुरा एवं सुभाष नगर, कुलकर्णी भट्टा ब्रिज होकर मरीमाता जा सकते है।
रीगल से पलासिया जाना चाहता है, वो रीगल से व्हाइट चर्च से एबी रोड का उपयोग कर सकते है। मालवामिल से जंजीरवाला चौराहे से घंटाघर एवं इंडस्ट्री हाउस चौराहा की ओर जाना चाहते है। पाटनीपुरा से एलआइजी चौराहा से एबी रोड का उपयोग कर सकते है। दर्शकों की सुविधा के लिए सिटी बसें घंटाघर एवं हाईकोर्ट चौराहा के आसपास यात्रियों को उतारेगी।
यह भी पढ़ें- अनोखा है इंदौर का स्टेडियम, यहां भगवान की तरह होती है विकेट की पूजा
Source link
#इदर #म #भरतवसटइडज #ट20 #करकट #मच #क #दरन #बदलग #यतयत #वयवसथ #दपहर #द #बज #स #परतबधत #रहग #वहन

