इंदौर में भ्रष्ट अफसरों पर गाज, संबल योजना की राशि के लिए मांगे ₹20 हजार, लोकायुक्त ने वार्ड प्रभारी और सहायक को दबोचा

इंदौर में भ्रष्ट अफसरों पर गाज, संबल योजना की राशि के लिए मांगे ₹20 हजार, लोकायुक्त ने वार्ड प्रभारी और सहायक को दबोचा

पुलिस ने संध्या पथरोड़ को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में वार्ड प्रभारी सहायक हरभजन सिंह सलूजा को भी आरोपित बनाया गय…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 08:34:18 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 08:34:18 PM (IST)

इंदौर में भ्रष्ट अफसरों पर गाज, संबल योजना की राशि के लिए मांगे ₹20 हजार, लोकायुक्त ने वार्ड प्रभारी और सहायक को दबोचा
वार्ड प्रभारी और सहायक को लोकायुक्त ने पकड़ा। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. संबल योजना के ₹2 लाख स्वीकृत कराने के नाम पर मांगी रिश्वत
  2. लोकायुक्त ने नगर निगम जोन-13 में मारा छापा, मचा हड़कंप
  3. संध्या पथरोड़ गिरफ्तार और सहायक हरभजन सलूजा भी आरोपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। संबल योजना की दो लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत कराने के एवज में रिश्वत मांगना नगर निगम की एक वार्ड प्रभारी संध्या पथरोड़ को भारी पड़ गया। लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को नगर निगम के जोन क्रमांक-13 में भी छापा मारा। पुलिस ने संध्या पथरोड़ को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में वार्ड प्रभारी सहायक हरभजन सिंह सलूजा को भी आरोपित बनाया गया है।

मांगी थी 20 हजार की रिश्वत

एसपी (लोकायुक्त) डॉ. राजेश सहाय के अनुसार लिंबोदी निवासी आशीष चौधरी ने 17 जुलाई को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। आशीष ने बताया कि उसके पिता जितेंद्र चौधरी की मृत्यु के बाद संबल योजना के तहत मिलने वाली 2 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत कराने के लिए दोनों आरोपित 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

यह भी पढ़ें- एमपी हाई कोर्ट का अहम फैसला, शादी का प्रस्ताव लेकर घर जाना अपराध नहीं, स्टॉकिंग के आरोप से युवक बरी

रंगे हाथ पकड़ी गई वार्ड प्रभारी

सत्यापन के दौरान सौदा 15 हजार रुपये में तीन किस्तों में तय हुआ। एसपी ने निरीक्षक प्रतिभा तोमर की टीम गठित कर भंवरकुआं क्षेत्र स्थित डीडी गार्डन के पीछे ट्रैप कार्रवाई की। आरोपित संध्या पथरोड़ को शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये लेते ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया। दोनों आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा बीएनएस की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source link
#इदर #म #भरषट #अफसर #पर #गज #सबल #यजन #क #रश #क #लए #मग #हजर #लकयकत #न #वरड #परभर #और #सहयक #क #दबच

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *