इंदौर में मंगेतर पर छेड़छाड़-धमकी का आरोप:  रेड लाइट एरिया में जाने की बात बताई तो युवती ने तोड़ दी सगाई, युवक बना रहा दबाव – Indore News

इंदौर में मंगेतर पर छेड़छाड़-धमकी का आरोप: रेड लाइट एरिया में जाने की बात बताई तो युवती ने तोड़ दी सगाई, युवक बना रहा दबाव – Indore News

इंदौर में मंगेतर पर छेड़छाड़-धमकी का आरोप:  रेड लाइट एरिया में जाने की बात बताई तो युवती ने तोड़ दी सगाई, युवक बना रहा दबाव – Indore News


इंदौर की हीरानगर थाना पुलिस ने निजी कंपनी में काम करने वाली 24 वर्षीय युवती की शिकायत पर उसके मंगेतर के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2025 में उसकी शादी की बात प्रथमेश सरोदे निवासी निसर्ग राज हाउसिंग सोसायटी ठेरगांव पुणे से हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हुआ था। प्रथमेश पुणे में नौकरी करता था और दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी। परिवार को बदनाम करने की धमकी दी पीड़िता ने बताया कि प्रथमेश तीन से चार बार मिलने के लिए इंदौर आया था। बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह पुणे के रेड लाइट एरिया में गया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद उसने उससे बातचीत बंद कर दी। शिकायत के मुताबिक 31 मई को प्रथमेश इंदौर स्थित उसके घर पहुंचा। उस समय घर पर युवती के माता-पिता और भाई मौजूद थे। जब उसने शादी की बात रखी तो परिवार ने इससे इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद प्रथमेश ने कहा कि शादी तो करनी पड़ेगी, नहीं तो वह परिवार में बदनाम कर देगा। सोशल मीडिया पर कर रहा अपशब्द युवती का आरोप है कि प्रथमेश ने रेड लाइट एरिया जाने वाली बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी और वहां से चला गया। इसके बाद 15 जून को प्रथमेश की मां का फोन आया, जिस पर युवती ने कारण बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद प्रथमेश लगातार इंस्टाग्राम, ई-मेल और मैसेज के जरिए उसे अपशब्द कह रहा था। परेशान होकर उसने अपने माता-पिता को पूरी जानकारी दी और शनिवार को हीरानगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Source link
#इदर #म #मगतर #पर #छडछडधमक #क #आरप #रड #लइट #एरय #म #जन #क #बत #बतई #त #यवत #न #तड़ #द #सगई #यवक #बन #रह #दबव #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *