जिले में अब तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए कुल 2627 आवेदन प्राप्त हो चुके है। 15 जून तक नाम जुड़वाने, हटाने या संशोधन के आवेदन …और पढ़ें

HighLights
- नगरीय निकाय और पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण तेज
- जिले में अब तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 2627 आवेदन प्राप्त हो चुके है
- 15 जून तक नाम जुड़वाने, हटाने या संशोधन के आवेदन दिए जा सकते है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदाैर। इंदौर जिले में नगरीय निकायों और पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का काम तेजी से जारी है। जिले में अब तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए कुल 2627 आवेदन प्राप्त हो चुके है। 15 जून तक नाम जुड़वाने, हटाने या संशोधन के आवेदन दिए जा सकते है।
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
15 जून तक दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है
अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान निर्धारित समय-सीमा के अनुसार संचालित किया जा रहा है और 15 जून तक दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नगरीय निकाय क्षेत्रों में नाम जोड़ने के लिए 558 आवेदन तथा पंचायत क्षेत्रों में 755 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
वहीं नाम हटाने के लिए नगरीय निकायों में 215 और पंचायतों में 986 आवेदन आए हैं। मतदाता सूची में संशोधन के लिए नगरीय निकायों से 63 और पंचायतों से 50 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
दावा-आपत्तियों का निराकरण 25 जून तक किया जाएगा
तय कार्यक्रम के अनुसार दावा-आपत्तियों का निराकरण 25 जून तक किया जाएगा, जबकि निराकृत प्रकरणों की ईआरएमएस में प्रविष्टि 30 जून तक पूरी होगी। इसके बाद 3 जुलाई तक चेकलिस्ट तैयार कर त्रुटि सुधार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
मतदाता सूची 9 जुलाई को जनरेट होगी और 10 जुलाई तक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी
फोटोयुक्त एवं फोटोरहित अंतिम मतदाता सूची 9 जुलाई को जनरेट होगी और 10 जुलाई तक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची की मुद्रित प्रतियां 16 जुलाई तक उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि 18 जुलाई को सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा।
SIR in MP: नाम व आयु की गड़बड़ी पर नहीं कटेंगे मतदाता सूची से नाम, एक करोड़ मतदाताओं को दिए गए हैं नोटिस
Source link
#इदर #म #मतदत #सच #स #नम #जडनहटन #क #आवदन #पहच #जन #तक #कर #सकग #आवदन


