इंदौर में मासूमों से हैवानियत, कन्या भोज पर बुलाकर 7 बच्चियों को बनाया बंधक, कपड़े उतारकर ली तलाशी; बेरहमी से पीटा

इंदौर में मासूमों से हैवानियत, कन्या भोज पर बुलाकर 7 बच्चियों को बनाया बंधक, कपड़े उतारकर ली तलाशी; बेरहमी से पीटा

कन्याभोज पर आई बच्चियों पर शिक्षिका ने रुपये चुराने का आरोप लगाया और रुम में बंद कर लिया। उनके साथ मारपीट की और कपड़े उतार कर तलाशी ली।

Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 08:19:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 08:20:58 PM (IST)

इंदौर में मासूमों से हैवानियत, कन्या भोज पर बुलाकर 7 बच्चियों को बनाया बंधक, कपड़े उतारकर ली तलाशी; बेरहमी से पीटा
7 मासूम बच्चियों को कमरे में बंद कर किया प्रताड़ित।

HighLights

  1. कन्याभोज पर आई बच्चियों पर ₹500 चोरी का आरोप
  2. शहनाई रेसीडेंसी में शिक्षिका अनिता मोहता की करतूत
  3. 7 मासूम बच्चियों को कमरे में बंद कर किया प्रताड़ित

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एबी रोड स्थित शहनाई रेसीडेंसी में मंगलवार को हंगामा हो गया। कन्याभोज पर आई बच्चियों पर शिक्षिका ने रुपये चुराने का आरोप लगाया और रुम में बंद कर लिया। उनके साथ मारपीट की और कपड़े उतार कर तलाशी ली। घटना के बाद बच्चियां रोते हुए थाने पहुंचीं और शिक्षिका की शिकायत की।

चोरी का आरोप लगाकर रूम में किया बंद

एमजी रोड टीआइ सीबीसिंह के अनुसार फ्लैट क्रमांक-303 में रहने वाली अनिता मोहता ने विजयादशमी पर नया बसेरा क्षेत्र की सात बच्चियों को कन्याभोज पर आमंत्रित किया था। अनिता ने बच्चियों पर 500 रुपये चुराने का आरोप लगाया और उनके साथ सख्ती करना शुरू कर दी। पूछताछ में चोरी न स्वीकारने पर अनिता ने बच्चियों को रुम में बंद कर लिया।

पुलिस ने शिक्षिका को लिया हिरासत में

घटना से परिजन आक्रोशित हो गए। शाम को बच्चियों को लेकर थाने पहुंचे और अनिता के विरुद्ध शिकायत की। स्वजन ने कहा अनिता ने बच्चियों को कमरे में बंद कर पीटा है। उनके कपड़े उतार कर तलाशी ली गई है। पुलिस ने अनिता को थाने बुलाया और हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- नक्शे की एक गलती और 30 साल का इंतजार… जानिए क्यों आज तक नहीं बन पाईं भोपाल की ये 26 मुख्य सड़कें?

टीआइ के अनुसार अनिता शासकीय स्कूल में टीचर है। जिन बच्चियों ने मारपीट का आरोप लगाया उस स्कूल में अनिता 12 साल पढ़ा चुकी है। फिलहाल पुलिस ने बच्चियों के स्वजन की मांग पर अदमचेक काटा है।

Source link
#इदर #म #मसम #स #हवनयत #कनय #भज #पर #बलकर #बचचय #क #बनय #बधक #कपड #उतरकर #ल #तलश #बरहम #स #पट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *