इंदौर में सात प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध, मावा, पनीर, घी, आटा, चावल, दाल और चिप्स सहित 28 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने डेयरी प्रतिष्ठानों, मेस और एक खाद्य दुकान पर सघन जांच अभियान चलाया।
सात प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध, मावा, पनीर, घी, आटा, चावल, दाल और चिप्स सहित 28 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं, मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की मदद से 38 खाद्य पदार्थों की मौके पर स्पॉट टेस्टिंग भी की गई।
डेयरियों से लिए गए दूध, मावा और पनीर के नमूने
जांच के दौरान नवलखा स्थित रामजी डेयरी से तीन दूध के नमूने लिए गए, जबकि गौरी गोपाला मावा एवं डेयरी फार्म से दूध, मावा और पनीर के पांच नमूने एकत्र किए गए। लिंबोदी क्षेत्र की जय माता दी डेयरी, हनुमंत डेयरी एंड स्वीट्स और द्वारकाधीश डेयरी एंड स्वीट्स से दूध, पनीर, मावा और घी के कुल 15 नमूने लिए गए।
Source link
#इदर #म #मलवटखर #पर #नकल #खदय #सरकष #टम #न #दधडयर #क #परतषठन #पर #मर #छप #नमन #जबत


