प्रेमिका की एक चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें युवती द्वारा डॉ. अमन के एक दोस्त को रात में करीब डेढ़ बजे मैसेज किया गया था। …और पढ़ें

HighLights
- करीब 45 मिनट तक अमन को ढूंढने के लिए चैट चलती रही
- इसके बाद पता चला कि डॉ. अमन ने खुदकुशी कर ली है
- डॉक्टर के स्वजन ने की युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमजीएम मेडिकल कालेज के पीजी विद्यार्थी डॉ. अमन पटेल द्वारा आत्महत्या मामले में स्वजन ने युवती के खिलाफ एफआईआर की मांग की है। बुधवार को जबलपुर से बहन और अन्य रिश्तेदार संयोगितागंज थाने पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मांग की कि नेत्र रोग विभाग की एक छात्रा के कारण डॉ. अमन ने आत्महत्या की है।
मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की जांच चल रही है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस को कई अहम सबूत भी स्वजन की तरफ से भेजे गए।
वहीं दूसरी ओर प्रेमिका की एक चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें युवती द्वारा डॉ. अमन के एक दोस्त को रात में करीब डेढ़ बजे मैसेज किया गया था, जिसमें उसने कहा कि डॉ. अमन को देखकर आए कि वह कहां है।
45 मिनट तक ढूंढने के लिए चैट होती रही
इसके बाद दोस्त ऊपर पहुंचा। उसने मैसेज किया कि छत के दोनों तरफ के दरवाजे अंदर से बंद हैं। इसके बाद युवती द्वारा उसे फोन लगाया तो उसने फोन बंद कर लिया था। करीब 45 मिनट तक डॉ. अमन को ढूंढने के लिए यह चैट होती रही। इसके बाद उसके आत्महत्या की सूचना मिली।
www.naidunia.com
#इदर #म #मडकल #छतर #खदकश #कस #यवत #न #ड #अमन #क #ढढन #क #लए #दसत #क #छत #पर #भज #थ


