इंदौर में राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की दर्दनाक मौत, कार से उतरते ही बस ने कुचला; ड्राइवर फरार

इंदौर में राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की दर्दनाक मौत, कार से उतरते ही बस ने कुचला; ड्राइवर फरार

इंदौर के शिप्रा क्षेत्र में सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार प्रशांत सिंह की मौत हो गई। बस चालक फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर तलाश …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 09:15:12 AM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 09:15:12 AM (IST)

इंदौर में राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की दर्दनाक मौत, कार से उतरते ही बस ने कुचला; ड्राइवर फरार
भीषण सड़क हादसे में देश के रक्षा मंत्री के रिश्तेदार की मौत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शिप्रा क्षेत्र में बस की टक्कर से युवक की मौत।
  2. मृतक प्रशांत सिंह राजनाथ सिंह के रिश्तेदार बताए गए।
  3. कार से उतरते ही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शिप्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी रिश्तेदार की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी और बीजेपी नेता पहुंच गए थे। पुलिस के अनुसार घटना इंदौर क्षिप्रा के बीच की है। 29 वर्षीय प्रशांत सिंह की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी प्रशांत सिंह अपने तीन परिचितों के साथ कार से यात्रा कर रहे थे। देर रात करीब 11 बजे शिप्रा क्षेत्र में एक स्थान पर उनकी कार रुकी। प्रशांत सिंह जैसे ही कार से नीचे उतरे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

बस चालक फरार

टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रशांत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया अस्पताल का दौरा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अरबिंदो अस्पताल भेजा गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। हादसे की जानकारी भोपाल और दिल्ली तक पहुंचते ही प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल और घटनास्थल का दौरा कर पूरे मामले की जानकारी ली।

एयर लिफ्ट से शव को दिल्ली भेजने की तैयारी

बताया जा रहा है कि प्रशांत सिंह, प्रदीप सिंह के पुत्र थे और उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती क्षेत्र स्थित गायघाट के निवासी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को एयर लिफ्ट के माध्यम से दिल्ली भेजने की तैयारी की गई।

भाजपा नेताओं ने जताया शोक

इस बीच सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार बस चालक की तलाश जारी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

www.naidunia.com
#इदर #म #रजनथ #सह #क #रशतदर #क #दरदनक #मत #कर #स #उतरत #ह #बस #न #कचल #डरइवर #फरर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *