![]()
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में युवाओं से संवाद करेंगे। वे शाम 5 बजे भारत जोड़ो मैदान, रीजनल पार्क के सामने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए बुरहानपुर में कांग्रेस क्यूआर कोड के जरिए युवाओं का रजिस्ट्रेशन करा रही है। शनिवार को कांग्रेस नेता तिब्बिया कॉलेज पहुंचे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने बताया कि राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं की आवाज को प्राथमिकता दी जाएगी। बुरहानपुर से भी बड़ी संख्या में छात्र इसमें शामिल होने जाएंगे। स्टूडेंट्स बोले- मुद्दे देशहित में उठाए जा रहे
रिंकू टाक के मुताबिक, तिब्बिया कॉलेज के विद्यार्थियों ने कहा कि राहुल गांधी देशहित में सही मुद्दे उठा रहे हैं। युवाओं को इसकी जरूरत थी। उन्होंने राहुल गांधी के अभियान का समर्थन किया। विद्यार्थियों को पर्चे बांटे गए। इन पर दिए गए क्यूआर कोड से उन्होंने मोबाइल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया। जिलेभर में कांग्रेस कॉलेजों में जाकर युवाओं से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कर रही है। आने-जाने के लिए कांग्रेस की ओर से वाहन व्यवस्था भी की जाएगी।
Source link
#इदर #म #रहल #गध #करग #यवओ #स #सवद #छतर #क #गज #करयकरम #क #लए #बरहनपर #म #कड #स #रजसटरशन #कगरस #जट #रह #छतर #क #भड #Burhanpur #News


