इंदौर में राहुल गांधी के आयोजन के लिए 24 घंटे में 20 हजार पंजीयन होने का दावा

इंदौर में राहुल गांधी के आयोजन के लिए 24 घंटे में 20 हजार पंजीयन होने का दावा

19 सितंबर को हो रहे आयोजन छात्रों की गूंज के लिए 24 घंटे के भीतर करीब 20 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस आयोजन में व…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 08:34:44 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 08:34:44 PM (IST)

इंदौर में राहुल गांधी के आयोजन के लिए 24 घंटे में 20 हजार पंजीयन होने का दावा
राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आयोजन स्थल का नाम रखा भारत जोड़ो मैदान, आवंटन अब तक नहीं हुआ
  2. पिपल्याराव के रीजनल पार्क के सामने खाली पड़े मैदान में अब आयोजन होगा
  3. इस मैदान का नामकरण भी कांग्रेस ने कर दिया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : 19 सितंबर को हो रहे आयोजन छात्रों की गूंज के लिए 24 घंटे के भीतर करीब 20 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस आयोजन में विद्यार्थियों से संवाद और सवाल-जवाब करने इंदौर पहुंच रहे है।

गुरुवार रात को ही कांग्रेस ने आयोजन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की थी। क्यू आर कोड से खुलने वाले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कि लिंक देर रात फेल भी हुई। इस पर कांग्रेस ने दावा किया कि ट्रैफिक बढ़ने और रजिस्ट्रेशन के उत्साह से ऐसा हुआ।

इंदौर प्रशासन की ओर से नेहरू स्टेडियम को आयोजन के लिए नहीं देने के बाद कांग्रेस ने दूसरे आयोजन स्थल पर तैयारी शुरू कर दी है। पिपल्याराव के रीजनल पार्क के सामने खाली पड़े मैदान में अब आयोजन होगा। इस मैदान का नामकरण भी कांग्रेस ने कर दिया है। आयोजन स्थल के रूप में आनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म पर इस जगह का नाम भारत जोड़ो मैदान लिखा गया है।

कार्यक्रम पूरी तरह विद्यार्थियों के लिए ही होगा। ये भी कांग्रेस ने घोषणा की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के अनुसार लिंक से रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया दिल्ली से चल रही है। प्रारंभिक तौर पर जानकारी मिली है कि गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक ही 20 हजार युवा रजिस्ट्रेशन फार्म भरकर भागीदारी के लिए इच्छा जता चुके हैं।

30 टीमें बनाकर हो रहा संपर्क

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लिंक खुलने के बाद भी कांग्रेस राहुल गांधी के आयोजन के लिए विद्यार्थियों को न्यौता देने के लिए मैदानी संपर्क में जुटेगी। जिला कांग्रेस और एनएसयूआइ की 30 टीमें बनाई गई है। शनिवार से ये टीमें हर स्कूल-कालेज, होस्टल और कोचिंग क्लास में संपर्क कर छात्रों का मौके पर भी रजिस्ट्रेशन करेगी

अब तक मैदान का आवंटन नहीं

राहुल गांधी के आयोजन के लिए कांग्रेस को स्टेडियम नहीं मिल सका। रीजनल पार्क के सामने वाले दूसरे मैदान में आयोजन की घोषणा कर दी है लेकिन अब तक यह मैदान भी आधिकारिक रूप से कांग्रेस को आवंटित नहीं किया गया है। इस बीच कांग्रेस ने मैदान को समतल करने से लेकर अस्थाई डोम बनाने का काम भी शुरू कर दिया। स्थान आवंटन करवाने का जिम्मा प्रदेश कांग्रेस के पास है। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में कांग्रेस नेता इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मैदान आवंटन को लेकर मुलाकात कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- MP में कॉलेज, यूनिवर्सिटी से लेकर कोचिंग सेंटर्स तक पहुंचेगी कांग्रेस; राहुल के दौरे से पहले प्रदेश भर में चलेगा यूथ संवाद

Source link
#इदर #म #रहल #गध #क #आयजन #क #लए #घट #म #हजर #पजयन #हन #क #दव

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *