इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस नेताओं ने सुझाए तीन विकल्प, कलेक्टर ने कहा- सोमवार को देंगे जवाब

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस नेताओं ने सुझाए तीन विकल्प, कलेक्टर ने कहा- सोमवार को देंगे जवाब

19 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ कहां होगा, इसे लेकर असमंजस अब भी बरकरार है। हालांकि कांग्रेस ने कार्य…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 09:17:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 09:26:04 PM (IST)

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस नेताओं ने सुझाए तीन विकल्प, कलेक्टर ने कहा- सोमवार को देंगे जवाब
राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेस ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है
  2. कांग्रेसी नेताओं ने कलेक्टर से मुलाकात की
  3. कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम के लिए तीन विकल्प सुझाए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : 19 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ कहां होगा, इसे लेकर असमंजस अब भी बरकरार है। हालांकि कांग्रेस ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच रविवार को कांग्रेसी नेताओं ने कलेक्टर शिवम वर्मा से कार्यक्रम स्थल की अनुमति को लेकर मुलाकात की।

कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर को कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने आईडीए का खाली मैदान, जीएसीसी मैदान और खंडवा रोड यूनिवर्सिटी मैदान जैसे तीन विकल्प सुझाए हैं। नेताओं का कहना है कि कलेक्टर इन्हीं तीन स्थानों में से किसी एक में कार्यक्रम की अनुमति जारी करें ताकि तैयारियां जोर पकड़ सकें। कलेक्टर ने नेताओं से कहा है कि वे इस संबंध में सोमवार तक जवाब देंगे।

कांग्रेस ने पहले नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराने की मांग की थी

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस का लक्ष्य छात्रों तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना है। इसके साथ कुछ बैठकें भी होना है। कार्यक्रम पहले 12 सितंबर को होने वाला था, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाकर 19 सितंबर को कर दिया गया। कार्यक्रम स्थल के लिए कांग्रेस ने पहले नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन निगमायुक्त से इसकी अनुमति नहीं मिली।

कार्यक्रम की अनुमति मांगते हुए कलेक्टर को आवेदन भी दिया है

इसके बाद से कार्यक्रम स्थल को लेकर असमंजस बना हुआ है। कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने आईडीए के खाली मैदान सहित तीन स्थानों पर कार्यक्रम की अनुमति मांगते हुए कलेक्टर को आवेदन भी दिया है। हालांकि अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है।

Source link
#इदर #म #रहल #गध #क #करयकरम #क #लए #कगरस #नतओ #न #सझए #तन #वकलप #कलकटर #न #कह #समवर #क #दग #जवब

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *