इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए स्टेडियम हासिल करने कांग्रेस जा सकती है कोर्ट, रजिस्ट्रेशन के लिए क्यूआरकोड जारी

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए स्टेडियम हासिल करने कांग्रेस जा सकती है कोर्ट, रजिस्ट्रेशन के लिए क्यूआरकोड जारी

कांग्रेस अब भी कोशिश में है कि राहुल गांधी की मौजूदगी में हो रहे छात्रों की गूंज के लिए नेहरू स्टेडियम मिल जाए। 19 सितंबर को हो रहे इस आयोजन के लिए प्…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 09:57:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 09:57:12 PM (IST)

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए स्टेडियम हासिल करने कांग्रेस जा सकती है कोर्ट, रजिस्ट्रेशन के लिए क्यूआरकोड जारी
राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए स्टेडियम हासिल करने कांग्रेस जा सकती है कोर्ट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पिपल्यापाला के आयोजन स्थल को दिया गया भारत जोड़ो मैदान नाम
  2. आयोजन के लिए प्रशासन और नगर निगम ने स्टेडियम आवंटित करने से इनकार कर दिया है
  3. कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मामले में हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : कांग्रेस अब भी कोशिश में है कि राहुल गांधी की मौजूदगी में हो रहे छात्रों की गूंज के लिए नेहरू स्टेडियम मिल जाए। 19 सितंबर को हो रहे इस आयोजन के लिए प्रशासन और नगर निगम ने स्टेडियम आवंटित करने से इनकार कर दिया है।

कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मामले में हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं। याचिका के लिए आधार बनाया जा रहा है कि 8 फरवरी को ही भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के आयोजन के लिए स्टेडियम आवंटित किया गया था। इससे पहले भी तमाम आयोजन हुए हैं ऐसे में राहुल गांधी के गैर राजनैतिक आयोजन के लिए स्टेडियम देने से इनकार कैसे किया जा सकता है।

छात्रों की गूंज आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म गुरुवार रात जारी किया गया। क्यूआर कोड से खुलने वाले इस रजिस्ट्रेशन फार्म में युवाओं को उनके नाम-पते के साथ फोन नंबर भी देना होगा। शिक्षा और रोजगार के अधिकार के लिए एकजुट होने के नारे के साथ आयोजन की घोषणा की गई है।

हिंदी और अंग्रेजी में जारी हुए इस फार्म में आयोजन स्थल के रूप में पिपल्यापाला रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान का पता लिखा गया है। इसे भारत जोड़ों मैदान नाम दिया गया है। रजिस्ट्रेशन फार्म के साथ कांग्रेस ने यह भी लिखा है कि इसमें दर्ज होने वाली सूचना और मोबाइल नंबर गोपनीय रहेंगे और बेचे नहीं जाएंगे।

Source link
#इदर #म #रहल #गध #क #करयकरम #क #लए #सटडयम #हसल #करन #कगरस #ज #सकत #ह #करट #रजसटरशन #क #लए #कयआरकड #जर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *