इंदौर में रीगल अब होगा अधिवक्ता तिराहा, 10 रास्ते, चौराहे, पुल और गार्डन के नए नामकरण का प्रस्ताव

इंदौर में रीगल अब होगा अधिवक्ता तिराहा, 10 रास्ते, चौराहे, पुल और गार्डन के नए नामकरण का प्रस्ताव

ज्यादातर प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करते हुए इतिहास, शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महापुरुषों के नाम पर विभिन्न स्थानो…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 10:44:32 AM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 11:04:54 AM (IST)

इंदौर में रीगल अब होगा अधिवक्ता तिराहा, 10 रास्ते, चौराहे, पुल और गार्डन के नए नामकरण का प्रस्ताव
रीगल तिराहा। – फाइल फोटो

HighLights

  1. निरंजनपुर पुल का नाम सम्राट पृथ्वीराज चौहान पुल होगा
  2. ब्रजवासी प्रजापत चौराहा का नाम कुंभकारेश्वर महादेव चौराहा
  3. गोमटगिरी मार्ग एरोड्रम की जगह भगवान महावीर अहिंसा मार्ग

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। निरंजनपुर चौराहा के निर्माणाधीन पुल का नाम सम्राट पृथ्वीराज चौहान पुल होगा। रीगल तिराहे का नाम भी बदलकर अधिवक्ता तिराहा किया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को हुई नगर निगम की नामकरण समिति की बैठक में लिए गए। प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर ने बताया कि बैठक में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों, पुलों एवं उद्यानों के नामकरण तथा कुछ स्थानों के नाम परिवर्तन से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

शहर के 10 प्रमुख मार्गों, चौराहों, पुलों एवं उद्यानों के नामकरण से संबंधित प्रस्ताव समिति के समक्ष रखे गए। इनमें से ज्यादातर प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करते हुए इतिहास, शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महापुरुषों के नाम पर विभिन्न स्थानों के नामकरण के प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया।

बैठक में समिति सदस्य राजेश उदावत और राकेश जैन भी उपस्थित थे। समिति से अनुमोदित प्रस्ताव अब अंतिम निर्णय एवं क्रियान्वयन के लिए आगामी मेयर इन-काउंसिल की बैठक में रखे जाएंगे।

ये प्रस्ताव भी हुए स्वीकृत

  • ब्रजवासी प्रजापत चौराहा का नाम कुंभकारेश्वर महादेव चौराहा किया जाएगा।
  • बड़ा गणपति से हींकारगिरी गोमटगिरी मार्ग एरोड्रम की जगह भगवान महावीर अहिंसा मार्ग होगा।
  • चितावद चौराहा भविष्य में ज्योतिबा फुले चौराहा के नाम से जाना जाएगा।
  • गंगवाल बस स्टैंड चौराहा से चंदन नगर चौराहा तक का नामकरण डा. आरसी वर्मा के नाम पर किया जाएगा।
  • दशहरा मैदान स्थित दरगाह चौराहा पर वीरांगना झलकारी बाई कोरी की प्रतिमा लगाई जाएगी। चौराहा का नामकरण भी किया जाएगा।

Source link
#इदर #म #रगल #अब #हग #अधवकत #तरह #रसत #चरह #पल #और #गरडन #क #नए #नमकरण #क #परसतव

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *