इंदौर में रेप के आरोप में चंदन नगर पुलिस थाने का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, जहां थी पोस्टिंग वहीं हवालात में गुजारी रात

इंदौर में रेप के आरोप में चंदन नगर पुलिस थाने का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, जहां थी पोस्टिंग वहीं हवालात में गुजारी रात

पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए आरोप पर शनिवार रात पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर अंचल को बहाने से थाने बुलाया। इसके बाद वर्दी उतरवाकर उसे गिरफ्त…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 08:22:59 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 08:29:34 AM (IST)

इंदौर में रेप के आरोप में चंदन नगर पुलिस थाने का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, जहां थी पोस्टिंग वहीं हवालात में गुजारी रात
आरोपी प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी।

HighLights

  1. महिला की शिकायत पर गया था सीएम हेल्पलाइन की जांच करने
  2. 25 दिसंबर 2024 को अंचल ने महिला को धमकाकर रेप किया
  3. महिला का फोटो व वीडियो भी बना लिया औंर कई बार रेप किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंदननगर पुलिस ने चंदननगर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी को मुस्लिम महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला ने एक अन्य मामले में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी और प्रधान आरक्षक उसकी जांच करने गया था। गिरफ्तारी के पूर्व जोन-4 के डीसीपी सुनील मेहता ने आरोपित प्रधान आरक्षक को लाइन भेजा और हाथोंहाथ गिरफ्तारी करवा दी।

सिरपुर क्षेत्र में रहने वाली 43 वर्षीय महिला सीधे पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह से मिली थी। महिला ने एक अन्य मामले की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। अंचल तिवारी जांच के बहाने महिला के घर गया और मेलजोल बढ़ा लिया। उसने महिला से कहा कि वह उसकी बेटी जैसी है। 25 दिसंबर 2024 को अंचल पति की अनुपस्थिति में शराब पीकर महिला के घर पहुंच गया। उसने चाय पी और महिला को अकेला देखकर धमकाया।

गोपनीय ढंग से कोर्ट में पेश किया

आरोप है कि अंचल ने जबरदस्ती की और महिला का फोटो व वीडियो भी बना लिया। इसके बाद अंचल का आना-जाना लगा रहा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार संबंध बनाए। कुछ दिनों पूर्व महिला ने पति को घटना बताई और सीधे आयुक्त को शिकायत कर दी।

शनिवार रात पुलिस ने अंचल के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कायमी कर ली। रात में ही बहाने से बुलाया और वर्दी उतरवाकर गिरफ्तारी ले ली। रविवार को गोपनीय ढंग से अंचल को कोर्ट पेश किया और बगैर रिमांड मांगे जेल पहुंचा दिया। बदनामी के डर से कार्रवाई गुप्त रखी और अंचल को कोर्ट बंद होने के ठीक पहले पेश किया गया।

बच्ची और पति की हत्या की धमकी देता था पुलिसकर्मी

महिला ने बताया कि अंचल पहले उसे बेटी मानता था, लेकिन शराब पीकर आने लगा और जबरदस्ती करने लगा। महिला ने कई बार विरोध किया लेकिन उसने महिला की बच्ची की हत्या की धमकी दी। महिला अंचल की पत्नी से मिली तो उसने भी सहयोग नहीं किया। बल्कि शिकायत करने की सलाह दी।

शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामला दबाने का प्रयास किया। एसआई संध्या निगम ने दोनों को समझाने की कोशिश की। महिला इस बार कार्रवाई पर अड़ी रही। अफसरों को रिपोर्ट मिली तो पहले अंचल को थाने से हटाया और बाद में गिरफ्तारी दर्शाई।

शिकायत पर भंवरकुआं-विजयनगर से हटाया

अंचल तिवारी का रिकार्ड विवादित रहा है। विजय नगर पदस्थापना के दौरान भी उस पर आरोप लगे हैं। इसके बाद भंवरकुआं थाना में पोस्टिंग हुई तो शिकायतें पहुंचने लगीं। करीब तीन साल से चंदननगर थाना में ही पदस्थ था। वह सीएम हेल्पलाइन और सत्यापन का काम संभाल रहा था।

Source link
#इदर #म #रप #क #आरप #म #चदन #नगर #पलस #थन #क #हड #कसटबल #गरफतर #जह #थ #पसटग #वह #हवलत #म #गजर #रत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *