मुस्लिम युवक अनस खान सोमवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के हत्थे चढ़ गया। उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी अनस हिंदू युवती से मिलने आ…और पढ़ें

HighLights
- हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने की जमकर पिटाई
- युवती का आरोप- आरोपी ने हिंदू नाम बताकर की थी दोस्ती
- गुस्साई युवती ने भी उसकी जमकर पिटाई की
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : मुस्लिम युवक अनस खान सोमवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के हत्थे चढ़ गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी अनस हिंदू युवती से मिलने आया था। उसने युवती से एक एप के माध्यम से ऑनलाइन दोस्ती की थी। उस वक्त उसने अपना हिंदू नाम बताया था। इससे गुस्साई युवती ने भी उसकी जमकर पिटाई की। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
गाजियाबाद का निवासी है आरोपी
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के मुताबिक आरोपी अनस खान पुत्र निशू खान गाजियाबाद का रहने वाला है। युवती भी राजस्थान के श्रीगंगा नगर की रहने वाली है। पति से तलाक के बाद वह इंदौर के गौरीनगर में बहन के साथ रहती है और ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है। उसकी आरोपी अनस खान से सोशल मीडिया पर एक एप के माध्यम से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी।
ऑनलाइन दोस्ती होने के बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे थे
ऑनलाइन दोस्ती होने के बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे थे। आरोपी सोमवार को गाजियाबाद से युवती से मिलने आया और बहाने से होटल में रुकने के लिए साथ ले गया। बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर के अनुसार सूचना मिलने पर वह कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और अनस खान को पकड़ लिया।
अनस ने हिंदू नाम रोहित बता कर दोस्ती की थी
युवती ने बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ धोखा किया है। अनस ने हिंदू नाम रोहित बता कर दोस्ती की थी। सच्चाई उजागर होने पर युवती ने भी अनस की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी अनस खान को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
Source link
#इदर #म #रहत #नम #बतकर #गजयबद #क #अनस #खन #न #हद #यवत #स #क #ऑनलइन #दसत #मलन #आय #त #हई #पटई


